रघुराज बिश्नोई ने अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया भारत का मान

रघुराज बिश्नोई ने अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया भारत का मान
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 17 मई। यूएई के फुजैरा में आयोजित विश्व स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भारत के खिलाड़ी रघुराज बिश्नोई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कैडेट 45 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर पहुंचने पर जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव राजेंद्र बुडानिया और सदस्य अमित चौधरी ने रघुराज का गर्मजोशी से स्वागत किया। बुडानिया ने बताया कि यह पदक राजस्थान के लिए विश्व स्तर पर ताइक्वांडो में पहला ऐतिहासिक मेडल है, जो राज्य के खेल इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि के रूप में दर्ज होगा।

pop ronak
BC opening

संघ के अध्यक्ष डॉ. राकेश हर्ष, कोच वीरेंद्र योगी और हेमलता योगी ने रघुराज को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मंच पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों और रघुराज के परिजनों ने भी उन्हें बधाई दी।

 

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *