बीकानेर के होनहारों का कमाल: भुवन छंगाणी के 99.17% अंक; साइंस, मैथ्स और संस्कृत में ‘परफेक्ट 100

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं का रिजल्ट में बीकानेर के भुवन व हिमानी सारस्वत ने रचा इतिहास
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 24 मार्च 2026 (मंगलवार)। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने इस वर्ष 10वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित कर इतिहास रच दिया है। बोर्ड के इतिहास में पहली बार 12वीं से पहले और मार्च माह में ही परिणाम जारी कर दिया गया। बीकानेर जिले का कुल परीक्षा परिणाम इस बार 93.68% रहा, जिसमें शहर के प्रतिभावान छात्रों ने शानदार सफलता हासिल की है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

भुवन छंगाणी: खुद के ‘टास्क’ और 100 में से 100 अंक
बीकानेर के भुवन छंगाणी ने 99.17% अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी अंकतालिका किसी करिश्मे से कम नहीं है।

pop ronak

गणित, विज्ञान और संस्कृत: इन तीनों ही कठिन विषयों में भुवन ने 100 में से 100 अंक प्राप्त किए हैं।

हिंदी और अंग्रेजी: भाषा के विषयों में भी उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 99-99 अंक हासिल किए।

सफलता का मंत्र: अपनी कामयाबी पर भुवन ने बताया, “मैं किसी और के बनाए टाइम-टेबल के बजाय खुद के डेली टास्क बनाता था और उन्हें हर हाल में पूरा करता था। यही अनुशासन मेरी सफलता की कुंजी रहा।”

हिमानी सारस्वत का शानदार प्रदर्शन
जिले की एक और होनहार छात्रा हिमानी सारस्वत ने 97% अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। विशेष बात यह है कि हिमानी के सभी विषयों में 95% से अधिक अंक रहे हैं, जो उनकी निरंतर मेहनत को दर्शाता है।

RBSE का ऐतिहासिक कदम
शिक्षा जगत में इस बार आरबीएसई का परिणाम चर्चा का विषय बना हुआ है। मार्च में ही रिजल्ट जारी होने से छात्र अब अपने भविष्य की पढ़ाई और संकाय (Stream) चयन के लिए अधिक समय ले सकेंगे। बीकानेर के शैक्षणिक माहौल में इस परिणाम के बाद उत्सव जैसा माहौल है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *