आरटीई प्रवेश में धांधली का आरोप: ‘आप’ का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन; शिक्षा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

आरटीई प्रवेश में धांधली का आरोप
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 24 मार्च 2026 (मंगलवार)। शिक्षा के अधिकार (RTE) के तहत निजी स्कूलों में चयनित बच्चों के प्रवेश निरस्त किए जाने के विरोध में आम आदमी पार्टी (AAP) ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया और शिक्षा मंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर इस ‘भ्रष्टाचार के खेल’ की निष्पक्ष जांच की मांग की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

निजी स्कूलों पर ‘फर्जी दस्तावेज’ के बहाने प्रवेश रोकने का आरोप
पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष मोहन सिंह राठौड़ के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान निजी स्कूलों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए गए।

pop ronak

अवैध निरस्तीकरण: आरोप लगाया गया कि आरटीई लॉटरी में चयनित पात्र बच्चों को निजी स्कूल बिना किसी वैध कारण के प्रवेश देने से मना कर रहे हैं।

भ्रष्टाचार का खेल: प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कई विद्यालय ‘फर्जी दस्तावेजों’ का बहाना बनाकर जानबूझकर गरीबों के हक पर डाका डाल रहे हैं और प्रवेश प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव है।

समान शिक्षा के अधिकार की अनदेखी
मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए प्रदेश महासचिव प्रोफेसर सलवीर समेजा ने कहा कि आरटीई कानून का मूल उद्देश्य वंचित वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाना है, लेकिन वर्तमान में निजी स्कूल संचालक और कुछ शिक्षा अधिकारी मिलकर इस कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि सभी पात्र बच्चों का प्रवेश तुरंत सुनिश्चित किया जाए। दोषी स्कूल संचालकों और मिलीभगत करने वाले शिक्षा विभाग के कार्मिकों पर सख्त कार्रवाई हो। अकारण प्रवेश निरस्त करने वाले स्कूलों की मान्यता रद्द करने पर विचार किया जाए।

उग्र आंदोलन की चेतावनी
प्रदर्शन के पश्चात एक शिष्टमंडल ने जिला कलेक्टर से मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पात्र बच्चों को स्कूल में जगह नहीं मिली, तो आम आदमी पार्टी इस आंदोलन को और तेज करेगी। इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकर्ता पूनसा पुरोहित, संजय पाल, संजय लोहाटी, सीताराम सुथार, रणवीर सिंह और अनवर भाटी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *