कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान के तहत राजेश लिलोठिया ने कार्यकर्ताओं से की वन-टू-वन मुलाकात

कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान के तहत राजेश लिलोठिया ने कार्यकर्ताओं से की वन-टू-वन मुलाकात
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 8 अक्टूबर । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के संगठन सृजन अभियान के प्रभारी, पूर्व मंत्री और एससी मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोठिया ने बुधवार को शहर कांग्रेस कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वन-टू-वन संवाद कर उनके सुझाव लिए। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ति को लेकर कार्यकर्ताओं की मंशा जानना और पार्टी को उनके विचारों से अवगत कराना था।
भाजपा और आरएसएस संविधान को कमजोर कर रहे
राजेश लिलोठिया ने अपने संवाद में संविधान की रक्षा को सर्वोपरि बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और संविधान की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है, जिसके लिए हमें संसद से सड़क तक संघर्ष करने से पीछे नहीं हटना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को “बब्बर शेर और बब्बर शेरनियां” बताते हुए कहा कि:

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

संविधान की रक्षा: भाजपा और आरएसएस संविधान को कमजोर करना और खत्म करना चाहती है। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से ही महिलाओं को सम्मान के साथ अग्रिम पंक्ति में बैठने का अधिकार दिया है, जबकि आरएसएस यह अधिकार नहीं देती।

pop ronak

संगठन में सृजन: उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी की सोच है कि पार्टी में सृजन कर प्रत्येक योग्य व्यक्ति को मुख्यधारा में लाकर नेतृत्व दिया जाए। यही कारण है कि आज संगठन सृजन अभियान के माध्यम से प्रत्येक कार्यकर्ता से संवाद किया जा रहा है।

शोक व्यक्त और प्रमुखों का सम्मान
प्रवक्ता विकास तंवर ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत में अभियान प्रभारी राजेश लिलोठिया ने कांग्रेस के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं सांसद रहे रामेश्वरलाल डूडी के निधन पर शोक प्रकट किया।

सम्मान: शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने पर्यवेक्षक राजेश लिलोठिया को सूत की माला, साफा और शॉल ओढ़ाकर संविधान प्रतीक चिन्ह भेंट किया। उन्होंने जिला प्रभारी शिमला नायक, सह संयोजक अंकित गोयल और मनीष मक्कासर का भी सम्मान किया।

उपस्थिति: इस दौरान प्रदेश महासचिव जियाउर्र रहमान आरीफ, पूर्व मंत्री गोविन्दराम मेघवाल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य साजिद सुलेमानी, गजेन्द्र सिंह सांखला, और मदन गोपाल मेघवाल ने भी संगठन सृजन अभियान को लेकर अपने विचार रखे।

कार्यकर्ताओं की भागीदारी: बैठक में वरिष्ठ नेतागण, पीसीसी सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, चारों ब्लॉक अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई के पदाधिकारी सहित सभी विभागों और प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ कांग्रेसी मुकेश राजस्थानी ने धन्यवाद भाषण देकर सभी आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *