बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय में ‘रोटरी जल मंदिर’ का लोकार्पण

बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय में 'रोटरी जल मंदिर' का लोकार्पण
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 8 अक्टूबर। रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स की प्रेरणा से बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय (BTU) परिसर की कैंटीन में निर्मित ‘रोटरी जल मंदिर’ का आज लोकार्पण किया गया। यह जल मंदिर स्वर्गीय जितेन्द्र सिंह अहलूवालिया की स्मृति में उनके परिवार द्वारा बनवाया गया है। यह आधुनिक जल मंदिर विद्यार्थियों और स्टाफ को स्वच्छ व ठंडे पेयजल की सुविधा प्रदान करेगा, जिसमें आधुनिक वाटर कूलर और प्यूरिफिकेशन सिस्टम लगे हुए हैं।
उद्घाटन और सेवा कार्यों की सराहना
रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स के सचिव इंजी. विपिन लड्ढा ने बताया कि लोकार्पण समारोह में BTU के कुलगुरु प्रोफेसर अखिल रंजन गर्ग और रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3053 के सह प्रांतपाल रोटेरियन पंकज पारिक ने संयुक्त रूप से फीता काटकर जल मंदिर का उद्घाटन किया। कुलगुरु प्रो. गर्ग ने अहलूवालिया परिवार और रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स को धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनते हैं। उन्होंने रोटरी की मानव सेवा की भावना की सराहना की। रोटरी प्रांतपाल पंकज पारिक ने रोटरी द्वारा जल, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को समाज को नई दिशा देने वाला बताया। उन्होंने बीकानेर रॉयल्स क्लब की निरंतर सक्रियता की प्रशंसा की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

अहलूवालिया परिवार ने व्यक्त किया संतोष
स्वर्गीय जितेन्द्र पाल सिंह अहलूवालिया के माता-पिता जसवीर सिंह और गुरदीप कौर ने इस अवसर पर रोटेरियनों का धन्यवाद करते हुए कहा कि अपने प्रिय पुत्र की स्मृति में किए गए इस कार्य से उन्हें सच्चा संतोष मिला है। उन्होंने समाजहित में ऐसे कार्य जारी रखने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।

pop ronak

इस कार्यक्रम में पूर्व सह प्रांतपाल राजेश बवेजा, डॉ. मनोज कुड़ी, कोषाध्यक्ष जगदीप ओबेरॉय सहित अनेक रोटेरियन उपस्थित रहे। BTU की ओर से भू-संपत्ति अधिकारी प्रतिभा चौधरी और सुनीता चौधरी ने रोटरी के सेवा कार्यों की सराहना की।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *