रामझरोखा कैलाशधाम -यज्ञ में आहुतियों के साथ शुरू हुए नवाह्न परायण पाठ

रामझरोखा कैलाशधाम -यज्ञ में आहुतियों के साथ शुरू हुए नवाह्न परायण पाठ
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar
  • नवरात्रा में जप-तप व आराधना का विशेष महत्व : श्रीसरजूदासजी महाराज

बीकानेर, 30 मार्च । परम पूजनीय श्रीसियारामजी गुरु महाराज एवं परम पूज्य श्री रामदासजी महाराज की कृपा से गंगाशहर सुजानदेसर स्थित रामझरोखा कैलाशधाम में नवरात्रा स्थापना से नवाह्न पारायण पाठ एवं नित्य हवन का शुभारम्भ किया गया। राष्ट्रीय संत श्रीसरजूदास महाराज ने बताया कि चैत्र नवरात्रि पर घट स्थापना के साथ ही जप-तप और आराधना का महत्व बढ़ जाता है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस दौरान नवाह्न परायण के पाठ और हवन का आयोजन कर श्रद्धालुओं को पुण्यलाभ प्रदान किया जा रहा है। रविवार को पुजारी विष्णुदासजी महाराज ने पूजन किया तथा सुरेश पंडित ने हवन कार्यक्रम सम्पन्न करवाया। रामझरोखा कैलाशधाम के पीठाधीश्वर श्रीसरजूदास महाराज ने बताया कि सुबह 7 बजे से 9 बजे तक नवाह्न पारायण पाठ होंगे तथा 10 से 11 बजे तक हवन किया जाएगा।

pop ronak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *