घर की छत पर सो रही लड़की से दुष्कर्म, आरोपी फरार

पुलिसिया लापरवाही व खाकी की नाकामी से बड़ी बहन के बाद छोटी से भी गैंगरेप, न्याय न मिलने पर परेशान छोटी बहन ने भी खाया जहर
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

नोखा, 9 अगस्त, 2025: नोखा थाने में एक लड़की ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता के अनुसार, यह घटना 7 अगस्त की रात करीब 10 बजे की है, जब वह अपने घर की छत पर सो रही थी। उसकी मां और भाई घर के भीतर बाखल में सो रहे थे, जबकि उसके पिता घर से बाहर गए हुए थे। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि रात के समय सतेरण निवासी धर्माराम बिश्नोई छत की दीवार फांदकर उसके घर में घुस आया। आरोपी ने जबरदस्ती उसके मुंह पर हाथ रखकर उसे बोलने नहीं दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

अपराध को अंजाम देने के बाद, धर्माराम ने लड़की को धमकी दी कि यदि उसने इस घटना के बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। इसके बाद आरोपी मौका पाकर छत की दीवार फांदकर फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी धर्माराम बिश्नोई की तलाश में जुटी हुई है।

pop ronak
sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *