नाबालिग के साथ रेप:अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी; डरा-धमका कर दुष्कर्म किया

जोधपुर में नाबालिग के साथ रेप
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

जोधपुर , 12 मार्च। पुलिस कमिश्नरेट के पश्चिम जिले के एक थाने में नाबालिग के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने नाबालिग के साथ उसके फोटो खींचकर वायरल करने की धमकी देकर डरा धमका कर दुष्कर्म किया। इसको लेकर अब मामला दर्ज करवाया गया है। थाना अधिकारी मूलाराम मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया की आरोपी ने नाबालिग से मोबाइल नंबर लेकर उससे संपर्क बढ़ाया। इसके बाद उससे मिलने लगा। नाबालिग के साथ आरोपी ने फोटो खींच ली। इन फोटो के आधार पर उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने नाबालिग के साथ फोटो सोशल मीडिया पर डालने की धमकियां दी। तंग होकर नाबालिग ने अपने परिजनों को बताया। इसके बाद अब नाबालिग के परिजनों ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दी। पुलिस अब मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

pop ronak

वहीं पश्चिम जिले के प्रताप नगर थाने में एक महिला ने शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोपों को लेकर मामला दर्ज करवाया। आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे कैफे में ले जाकर उसके साथ गलत काम किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *