बीकानेर में चार जगह हुआ रावण दहन

बीकानेर में चार जगह हुआ रावण दहन
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar
  • करणी सिंह स्टेडियम में मुख्य समारोह, साढ़े चार सौ पुलिसकर्मी जगह-जगह तैनात रहे

बीकानेर , 12 अक्टूबर। बीकानेर में शनिवार को एक साथ चार जगह पर रावण दहन हुआ। इस दौरान असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की जीत के इस त्यौहार पर बीकानेर शहर के राजकीय करणी सिंह स्टेडियम,पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान,मुरली मनोहर मैदान भीनासर और धरणीधर खेल मैदान में रावण दहन हुआ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

करणी सिंह स्टेडियम में हुई आतिशबाजी ने दूर-दूर तक लोगों को रोमांचित कर दिया। रावण, कुंभकरण ओर मेघनाद के बने पुतलों में तीर लगने के साथ ही आतिशबाजी शुरू हो गई। कमोबेश ऐसा ही नजारा अन्य आयोजन स्थलों पर हुआ। इससे पहले शहर के मुख्य मार्गों और बाजारों से झांकियां निकाली गई। उधर, प्रशासन ने भी इस त्यौहार पर शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए साढ़े चार सौ पुलिसकर्मी तैनात किए।

pop ronak

एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने बताया– रावण दहन स्थल और शोभा यात्रा मार्गों पर करीब 450 पुलिसकर्मी तैनात रहे। चार एएसपी, सात डीवाईएसपी, 15 इंस्पेक्टर, 24 एसआई, 44 एएसआई और 364 कॉन्स्टेबल-हेड कॉन्स्टेबल के साथ ही मुख्य स्थानों पर फिक्स पिकेट्स रहे।

करणी सिंह स्टेडियम में ओपन एंट्री

हर साल की तरह इस बार भी डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आम आदमी को सीधे प्रवेश दिया गया। ये प्रवेश मुख्य द्वार से नहीं था, बल्कि गंगा चिल्ड्रन स्कूल और एमएन अस्पताल की तरफ से दिया गया। मुख्य द्वार से केवल उन्हीं को प्रवेश दिया गया, जिनके पास विशेष पास था।

रावण का विशेष आकर्षण

हर बार की तरह इस बार रावण को विशेष तौर पर तैयार किया गया । रावण, मेघनाद और कुंभकरण तीनों का दहन एक साथ हुआ । रावण की गर्दन घुमायी हुयी थी , ताकि स्टेडियम में बैठे सभी लोग उसे देख सके। इस बार भी करीब बीस मिनट तक अनवरत आतिशबाजी होती रही।

धरणीधर मैदान में भी भीड़ उमड़ी

बीकानेर के धरणीधर मैदान में भी रावण दहन पर विशेष आकर्षण रहा। क्रिकेट स्टेडियम के बीच रावण दहन की तैयारी की गई थी । पॉलिटेक्निक कॉलेज के मैदान में भी रावण दहन की विशेष तैयारियां की गई थी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *