प्रादेशिक महिलाएं महिला संगठन ने मथुरा में यमुना नदी में चुनरी ओढ़ाई

प्रादेशिक महिलाएं महिला संगठन ने मथुरा में यमुना नदी में चुनरी ओढ़ाई
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 3 अप्रैल। उत्तरी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की तरफ से सनातन संस्कृति में पवित्र नदियों के संरक्षण एवं उनके प्रति अगाध श्रद्धा को उच्च स्थान दिया गया है! श्रद्धालुओं द्वारा पवित्र नदी जैसे गंगा, यमुना व सरस्वती को माता तुल्य मानकर इन्हें चुनरी ओढाने की परंपरा है। यह जानकारी देते हुए संगठन की निवर्तमान अध्यक्ष लता मूंदड़ा वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष निशा झंवर ने बताया कि इस परंपरा का निर्वहन करने प्रादेशिक महिलाएं महिला संगठन सदस्याएं मथुरा पहुंची और बुधवार को विधि-विधान से चुनरी मनोरथ का अनुष्ठान पूर्ण किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य सरिता बिहाणी ने बताया कि अनुष्ठान पूर्ण कर सभी सदस्य महिला ने अपने मनोरथ पूर्ण की प्रार्थना यमुना माता से की,कार्यक्रम में चुनरी सिर पर लिए ये दल बैंड बाजो के साथ नाचते गाते यमुना तट पर पहुंचा। वहां पर पूजा अर्चना करवाई गई। संगठन मंत्री सुनीता डागा ने बताया कि श्री डूंगरगढ़ सरदारशहर बीकानेर से व गंगानगर से सभी सदस्यों ने अनुष्ठान में भाग लिया। इस दौरान बरसाना वृंदावन नंदगांव मथुरा व कृष्ण जी की जन्मस्थली के दर्शन के किए।

pop ronak
खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *