घर-घर जाकर मतदाता को करेंगे जागरुक

जागरुकता संदेशों के पोस्टर का विमोचन
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

जागरुकता संदेशों के पोस्टर का विमोचन

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 17 अप्रेल। मतदाता जागरुकता अभियान के तहत बुधवार को नरसिंगदास जीवणी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मतदाता जागरुकता के लिखे संदेशों के पोस्टर का विमोचन किया गया।

pop ronak

ट्रस्ट के अध्यक्ष शंकर सेवग ने बताया कि मिस मूमल 2024 पारुल विजय एवं गरिमा विजय ने पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर पारुल ने कहा कि लोकसभा चुनाव मतदान दिवस लोकतंत्र का महापर्व है। हमारा एक मत हमारे अच्छे भविष्य का निर्माण करता है। अत: हमें ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में पहुँचकर मतदान करना चाहिए।

ट्रस्ट के अध्यक्ष शंकर सेवग ने बताया कि ट्रस्ट के सदस्य दो दिन लगातार घर घर जाकर मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित करने हेतु जागरुकता अभियान चलायेंगे। पोस्टर विमोचन में चन्द्रकला, सपना शर्मा, पूनम शर्मा, पूजा शर्मा, ऋतुध्वज शर्मा, शंकर सेवग, तरुण भोजक, राहुल शर्मा, मनीष भोजक, सरला शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *