सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी मनाएंगे अमृत महोत्सव और होली स्नेह मिलन

सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी मनाएंगे अमृत महोत्सव और होली स्नेह मिलन
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
हुलासमल जी लालानी

शिक्षा के क्षेत्र में अनुभवी विभूतियों का अभिनंदन

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 6 मार्च । सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी समिति, बीकानेर द्वारा शनिवार, 7 मार्च 2026 को जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित शिव मंदिर प्रन्यास सभागार में ‘अमृत महोत्सव एवं होली स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा, जिसमें जीवन के वसंत के साथ-साथ होली के रंगों का उत्सव भी मनाया जाएगा।

pop ronak

समिति के अध्यक्ष सुरेश कुमार मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस समारोह का मुख्य आकर्षण ‘हीरक आयु’ (75 वर्ष) पूर्ण करने वाले सदस्यों का सम्मान होगा। शिक्षा जगत में अपना जीवन समर्पित करने वाले छह वरिष्ठ सदस्यों— गोविंद शरण शर्मा, मधुसूदन व्यास, श्रीमती पुष्पा धींगड़ा, श्री रामबाबू शर्मा, श्रीमती कुसुम भटनागर एवं श्री प्रकाश चंद स्वामी को उनकी गौरवशाली आयु और सेवाओं के लिए ‘अमृतत्व सम्मान’ से नवाजा जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षाविद् राधेश्याम तनेजा करेंगे। इस अवसर पर समिति के सदस्य न केवल एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देंगे, बल्कि सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से काव्यपाठ और गीतों की मधुर सरिता भी बहाएंगे। सेवानिवृत्त अधिकारियों का यह समागम अनुभव और उत्साह के संगम के रूप में शहर के प्रबुद्ध वर्ग के लिए एक प्रेरणादायी आयोजन होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *