रीको ने विकास कार्यों के लिए स्वीकृत किए 119 करोड़ रुपये, BDA करेगा निर्माण

रीको ने विकास कार्यों के लिए स्वीकृत किए 119 करोड़ रुपये, BDA करेगा निर्माण
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • बीकानेर के 4 औद्योगिक क्षेत्रों का होगा कायाकल्प

बीकानेर, 24 अक्टूबर । बीकानेर जिले के औद्योगिक परिदृश्य को नई गति देने के लिए राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम (RIICO) ने बड़े स्तर पर विकास कार्यों की घोषणा की है। स्थानीय उद्योग संघों की लंबे समय से चली आ रही मांग को स्वीकार करते हुए रीको मुख्यालय, जयपुर ने जिले के चार प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों—रानीबाजार, करणी, बीछवाल और खारा—में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के लिए 11,927.71 लाख (लगभग 119.27 करोड़) रुपये की भारी-भरकम राशि स्वीकृत की है। इन विकास कार्यों को धरातल पर उतारने और समयबद्ध पूरा करने का जिम्मा बीकानेर विकास प्राधिकरण (BDA) को सौंपा गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस बड़ी सौगात पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, करणी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश कोठारी तथा बीछवाल उद्योग संघ के अध्यक्ष विजय जोशी सहित अन्य पदाधिकारियों ने एक संयुक्त बैठक का आयोजन किया। उद्योगपतियों ने चारों क्षेत्रों के कायाकल्प हेतु बजट जारी करने पर रीको जयपुर के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक का हृदय से आभार जताया। उद्यमियों ने कहा कि पिछले कई वर्षों के लंबे इंतजार के बाद बीकानेर के औद्योगिक क्षेत्रों को बुनियादी ढांचे में सुधार का इतना बड़ा बूस्टर डोज मिला है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

रीको के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज बंसल ने स्वीकृत विकास कार्यों का ब्योरा देते हुए बताया कि इस बजट से चारों औद्योगिक क्षेत्रों का कायाकल्प किया जाएगा। इसके तहत डामर सड़कों का चौड़ीकरण, सी.सी. सड़कों का निर्माण, फुटपाथों पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाना, जल निकासी के लिए बॉक्स ड्रेन व आर.सी.सी. नालियों का निर्माण तथा खुले क्षेत्रों व पार्कों की बाउंड्री वॉल बनाने जैसे प्रमुख कार्य शामिल हैं। इन कार्यों के पूरे होने से औद्योगिक क्षेत्रों में जलभराव और जर्जर सड़कों जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी।

संयुक्त चर्चा के दौरान पदाधिकारियों ने जिले के अन्य औद्योगिक क्षेत्रों की प्रगति पर भी जोर दिया। उन्होंने रीको मुख्यालय से मांग की कि इन चार क्षेत्रों के अलावा जिले के जो शेष औद्योगिक क्षेत्र रह गए हैं, उनके लिए भी पूर्व में भेजे गए बजट प्रस्तावों को जल्द से जल्द प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की जाए। इस अवसर पर अशोक सुराणा, वीरेंद्र किराडू, विजय जैन, किशोर पारीक और राजीव शर्मा सहित क्षेत्र के अनेक प्रमुख उद्यमी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

adv change on 24 oct 2026