प्राचीन श्रीपंचमुखा हनुमान मंदिर में शोभायात्रा व भव्य जागरण का आयोजन रविवार को

प्राचीन श्रीपंचमुखा हनुमान मंदिर में शोभायात्रा व भव्य जागरण का आयोजन रविवार को
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 24 अक्टूबर । रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया स्थित प्राचीन श्री पंचमुखा हनुमान मंदिर में मंदिर नवनिर्माण पूर्णता महोत्सव एवं शरद पूर्णिमा महोत्सव 23 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2026 तक अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पंचमुखा सेवा संस्थान के अध्यक्ष राहुल गहलोत ने जानकारी दी कि इस चार दिवसीय महोत्सव के तहत अखंड रामचरितमानस पाठ, विशाल शोभायात्रा, भव्य जागरण, संत-महात्माओं के प्रवचन, मंदिर शिखर पर कलश स्थापना, विशाल महाप्रसाद और 33 कोटि देवी-देवताओं की सामूहिक महाआरती जैसे कई धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

रविवार को निकलेगी शोभायात्रा और होगा भव्य जागरण

मीडिया प्रभारी भागीरथ गहलोत ने बताया कि 25 अक्टूबर (रविवार) को महोत्सव के तहत विशेष कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

विशाल शोभायात्रा: दोपहर 2 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो नगर भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर पहुँचेगी।

भव्य जागरण: रात्रि 9 बजे से श्री हनुमान जी का भव्य जागरण शुरू होगा, जिसमें ‘पंचमुखा दरबार’ के प्रसिद्ध कलाकार एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां देकर माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बनाएंगे।

खीर प्रसाद वितरण: रात्रि 12 बजे शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच 101 किलोग्राम साबूदाना खीर का विशेष प्रसाद वितरित किया जाएगा।

 

adv change on 24 oct 2026