खाजूवाला में लूट की वारदात, दुकानदार से मारपीट कर नकदी लूटी

युवक से ढाई लाख की लूट, रेकी कर भागे बदमाश; पुलिस खंगाल रही CCTV
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

खाजूवाला, 25 जून। कस्बे के मुख्य बाजार में मंगलवार रात चार बदमाशों ने एक दुकानदार के साथ मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। मनिहारी दुकान संचालक मुस्तफा पर चाकू से हमला कर बदमाश दिनभर की कमाई और दुकान में रखी पुरानी बचत की नकदी लूटकर फरार हो गए। हमले में दुकानदार घायल हो गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

घटना रात करीब साढ़े नौ बजे भगत सिंह चौक स्थित दुकान पर हुई, जहां चार अज्ञात बदमाश पहुंचे और मुस्तफा को चाकू दिखाकर धमकाया। जब मुस्तफा ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की और दुकान में जमकर तोड़फोड़ करते हुए सामान बिखेर दिया। इसके बाद बदमाश नकदी लूटकर फरार हो गए।

pop ronak

सूचना मिलते ही खाजूवाला थाना के एएसआई श्रवण कुमार और हेड कांस्टेबल खींव सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि देर रात तक बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान में जुटी है। इस वारदात से बाजार में दहशत का माहौल है। स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *