रोटेरियन मनीष तापड़िया निर्विरोध चुने गए रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3053 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर

रोटेरियन मनीष तापड़िया निर्विरोध चुने गए रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3053 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 20 नवंबर 2025। सेवा, समर्पण और नेतृत्व की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए रोटेरियन मनीष तापड़िया को रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3053 के लिए वर्ष 2028-29 हेतु डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (प्रांतपाल) पद पर निर्विरोध चुना गया है। उनके निर्विरोध चयन को उनके वर्षों के त्याग, निरंतर परिश्रम और समाजहित में किए गए कार्यों की सार्थक पहचान माना जा रहा है, जिसने बीकानेर के रोटरी इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है।
रोटरी में उल्लेखनीय योगदान
रोटेरियन मनीष तापड़िया पूर्व में रोटरी क्लब बीकानेर के अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने दो बार डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी जनरल के रूप में उल्लेखनीय योगदान दिया और डिस्ट्रिक्ट 3053 के लगभग हर प्रमुख दायित्व को पूरी दक्षता से निभाया है। वक्ताओं ने उनकी नेतृत्व की सहज शैली और कार्य के प्रति गहन निष्ठा की सराहना की, जिसने उन्हें रोटरी जगत में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
गरिमामय स्वागत समारोह
इसी उपलक्ष्य में आज रोटरी भवन, बीकानेर में एक सादगीपूर्ण किंतु गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। नवनिर्वाचित प्रांतपाल तापड़िया का पुष्पगुच्छों, शुभकामनाओं और उमंगभरे भावों के साथ भावभीना स्वागत किया गया। समारोह में बीकानेर के सभी रोटरी क्लबों से बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। समारोह का संचालन वरिष्ठ रोटेरियन किशोर सर ने किया। कार्यक्रम में रोटरी के वरिष्ठ हस्ताक्षर जैसे शशिमोहन मुंधड़ा, श्रीराम सिंघी, पीडीजी राजेश चूरा, पीडीजी अनिल माहेश्वरी, अध्यक्ष दीनदयाल व्यास, पूर्व अध्यक्ष सुनील सारड़ा, सचिव आलोक प्रताप सिंह और ओमप्रकाश करनानी सहित अन्य पदाधिकारियों ने अपने प्रेरक विचार साझा किए। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि मनीष जी का नेतृत्व डिस्ट्रिक्ट 3053 को नए आयाम देगा और सेवा के विस्तार में मील का पत्थर सिद्ध होगा।यह समारोह रोटरी की भावना “सेवा ही सर्वोच्च धर्म है” को पुनः सिद्ध करता है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *