रोटरी क्लब बीकानेर आध्या की फेलोशिप मीट में नए सदस्यों का हुआ स्वागत

रोटरी क्लब बीकानेर आध्या की फेलोशिप मीट में नए सदस्यों का हुआ स्वागत
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • आगामी कार्यक्रम मंथन विथ डॉ.कुमार विश्वास 01 सितंबर की तैयारी

बीकानेर, 9 अगस्त । रोटरी क्लब बीकानेर आध्या ने 9 अगस्त को रिद्धि सिद्धि रिसोर्ट में एक शानदार फेलोशिप मीट का आयोजन किया। जिसमें नए सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस मीट में क्लब के सदस्यों ने एक दूसरे के साथ समय बिताया और विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

आगामी 1 सितंबर को रोटरी क्लब बीकानेर आध्या द्वारा आयोजित होने वाले डॉ. कुमार विश्वास के विशेष कार्यक्रम के बारे में भी इस मीट में चर्चा की गई। क्लब इस बड़े कार्यक्रम के लिए पूरी तरह से तैयारियों में जुटा हुआ है।

pop ronak

क्लब अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका बैद ने बताया कि जल्द ही इस कार्यक्रम का पोस्टर लॉन्च किया जाएगा। इस विशेष कार्यक्रम के लिए सभी सदस्य उत्सुक हैं और इसे एक यादगार आयोजन बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर क्लब के सभी सदस्य उत्साह से भरे हुए थे और उन्होंने खेलकूद और मनोरंजन की गतिविधियों में बड़े ही उल्लास के साथ भाग लिया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्लब के नए सदस्यों को क्लब की गतिविधियों और उनके उद्देश्यों से परिचित कराना था।इस फेलोशिप मीट ने क्लब के सभी सदस्यों को न केवल एक दूसरे से जुडऩे का अवसर दिया, बल्कि भविष्य के कार्यक्रमों के लिए प्रेरणा और उत्साह भी प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *