रोटरी क्लब बीकानेर द्वारा राज्य स्तरीय राजस्थानी पुरस्कार 2026 की घोषणा

केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, डीए हुआ 63%; दिवाली से पहले खाते में आएगा एरियर
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • डॉ. कल्याण सिंह शेखावत को ‘कला-डूंगर कल्याणी शिखर पुरस्कार’

बीकानेर, 16 सितम्बर । रोटरी क्लब, बीकानेर द्वारा राज्य स्तरीय राजस्थानी भाषा व साहित्य पुरस्कारों की आधिकारिक घोषणा आज कर दी गई है। राजस्थानी भाषा, साहित्य और संस्कृति के संवर्धन हेतु प्रदान किए जाने वाले इन प्रतिष्ठित पुरस्कारों में इस वर्ष का सर्वोच्च सम्मान जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर के पूर्व विभागाध्यक्ष को प्रदान किया जाएगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

राज्य स्तरीय राजस्थानी पुरस्कारों की पूर्ण सूची
कला-डूंगर कल्याणी राजस्थानी शिखर पुरस्कार (₹51,000): डॉ. कल्याण सिंह शेखावत (पूर्व विभागाध्यक्ष, राजस्थानी विभाग, JNVU जोधपुर)।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

खींवराज मुन्नीलाल सोनी राजस्थानी गद्य पुरस्कार (₹25,000): अर्जुनदान चारण करमावास (बालोतरा) को उनकी लघुकथा कृति ‘जीवण जात्रा अर जात्रा जीवन’ के लिए।

बृज उर्मी अग्रवाल राजस्थानी पद्य पुरस्कार (₹15,000): डॉ. गौरीशंकर प्रजापत को उनकी पद्य कृति ‘भळो भरोसो भोर रो’ के लिए।

‘सोमवर्षा’ राजस्थानी महिला साहित्यकार पुरस्कार (₹11,000): प्रेमलता सोनी (जयपुर) को उनके कहानी संग्रह ‘रावणखंडी’ के लिए (रोटरी क्लब द्वारा पहली बार प्रारंभ)।

अरुण प्रकाश गुप्ता राजस्थानी प्रेरक पुरस्कार (₹11,000): पृथ्वीराज रतनू (पूर्व सचिव, राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, बीकानेर)।

सुन्दरदेवी ‘तुलसीदास हर्ष’ राजस्थानी बाल साहित्य पुरस्कार (₹7,000): हेमलता दाधीच (उदयपुर) को उनके बाल कहानी संग्रह ‘चाँद री बातां’ के लिए।

आगामी माह में होगा भव्य पुरस्कार वितरण समारोह
रोटरी क्लब पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि इन सभी घोषित पुरस्कारों का भव्य और औपचारिक वितरण समारोह आगामी अक्टूबर-नवम्बर 2026 माह में बीकानेर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के मूर्धन्य साहित्यकार और गणमान्य अतिथि शिरकत करेंगे।

 

adv change on 24 oct 2026