रोटरी रॉयल्स ने मेडिकल इमरजेंसी बैंक, रॉयल्स गार्डन का निर्माण एवम बच्चा और अस्थि रोग वार्ड का नवीनीकरण करवाया

रोटरी रॉयल्स ने मेडिकल इमरजेंसी बैंक, रॉयल्स गार्डन का निर्माण एवम बच्चा और अस्थि रोग वार्ड का नवीनीकरण करवाया
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 28 अगस्त। रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स आमजन हितार्थ अपने स्थायी सेवा प्रकल्प निरन्तर जारी करने में निरन्तर क्रियाशील रहता है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

रोटरी रॉयल्स इमरजेंसी बैंक

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

गत वर्ष रोटरी क्लब बीकानेर द्वारा मोटिवेशनल कॉर्यक्रम से अर्जित आय का सदुपयोग करते हुए रोटरी स्वर्ग रथ शव वाहन सेवा आमजन हितार्थ शुरू की थी, उसी को आगे बढ़ाते हुए क्लब साथियों के सह्ययोग से डेड बॉडी डीप फ्रीज, फोल्डिंग बेड्स, आराम बेड्स, ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर, व्हील चेयर्स, टॉयलेट चेयर्स, मेडिकल घरेलू उपयोग उपकरण आदि आमजन हेतु निःशुल्क उपलब्ध रहेंगे।

इस सेवा में वर्तमान में लगभग 6 लाख रुपये के उपकरण लाये गए है, इनका विस्तार आवश्यकतानुरूप किया जायेगा। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3053 के वर्तमान प्रांतपाल रोटे राहुल श्रीवास्तव एवम आगामी प्रांतपाल रोटे डॉ निशा सिंह शेखावत के साथ सहायक प्रांतपाल रोटे डॉ मनोज कुडी ने किया। कार्यक्रम संयोजक क्लब अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, सचिव सुनील चमड़िया, राजेश बावेजा, पंकज पारीक, पीयूष शंगारी, विपिन लड्ढा है।

रोटरी रॉयल्स गार्डन

सम्भाग के सबसे बड़े अस्पताल पी.बी.एम. में नवनिर्मित सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल में आने वाले मरीज, परिजन, स्वास्थ्य कर्मियों की हितार्थ विशाल रोटरी रॉयल्स गार्डन का निर्माण करवाया गया, जिसमे पूर्व में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के साथ क्लब साथियों में सघन पौधरोपण किया था। रॉयल्स गार्डन में भ्रमण पथ, बैठमे हेतु बेंच, खूबसूरती हेतु अनेकों फूलों वाले पौधे, घास एवम खूबसूरत रंग बिरंगी लाइट आदि लगवाई गई है।

प्रकल्प संयोजक क्लब अध्यक्ष सचिव सहित वरिष्ठ रोटे डॉ चंद्र शेखर मोदी, रोटे जगदीप ऑबेरॉय ने बताया कि शीघ्र ही यहां छाया हेतु तीन शेड और बैठने हेतु लगभग 25 बेंच लगाई जाएंगी साथ ही निरन्तर रूप से पौधा रोपण कर इसकी खूबसूरती को बनाये रखने का प्रयास किया जाएगा। पौधों के रख रखाव हेतु रोटे डॉ मनोज कुडी जी के मार्गदर्शन में ड्रिपिंग सुविधा भी लगाई गई है। इस गार्डन का लोकार्पण क्लब अध्यक्ष सचिव सहित डिस्ट्रिक्ट प्रांतपाल रोटे राहुल श्रीवास्तव, आगामी प्रांतपाल रोटे डॉ निशा सिंह शेखावत, अस्पताल अधीक्षक डॉ गुंजन सोनी, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ सोनाली धवन, रोटरी सहायक प्रांतपाल रोटे डॉ मनोज कुडी ने किया। प्रकल्प पर कुल खर्च अभी तक लगभग 6 लाख आया है।

बच्चा वार्ड एवम अस्थि रोग वार्ड का नवीनीकरण

राजकीय एस डी एम जिला चिकित्सालय में रोटरी क्लब रॉयल्स की प्रेरणा से स्व श्रीमती गोमादेवी चेरिटेबल फाउंडेशन के सह्ययोग ने बच्चा वार्ड एवम अस्थिरोग वार्ड को वातानुकूलित कर पूर्ण नवीनीकरण करवाया गया। ट्रस्ट के अनिल चमड़िया ने बताया कि इस का उद्देश्य चिकित्सकों के साथ साथ मरीज और परिजन को गर्मी से राहत प्रदान करना एवम सरकारी अस्पताल में बेहतरीन सुविधाओं का विस्तार करना है। ट्रस्ट द्वारा इस अस्पताल में निरन्तर सेवा कार्य किये जाते है। रोटे मनीष चमड़िया ने बताया कि इस सेवा हेतु रोटरी रॉयल्स टीम की प्रेरणा एवम सह्ययोग निरन्तर मिलता रहता है।

ट्रस्ट द्वारा यहां अलग अलग चिकित्सक कक्ष, बेंच, और कंडीशनर, लाइट, पर्दे आदि सभी व्यवस्था पूर्ण करी है। इसे आगे भी आवश्यकतानुरूप बढ़ाया जाएगा। प्रकल्प संयोजक क्लब रोटे राजेश बावेजा एवम रोटे पंकज पारीक की देखरेख में यहां निरन्तर विकास कार्य करवाये जाएंगे। प्रकल्प का लोकार्पण डिस्ट्रिक्ट प्रांतपाल, आगामी प्रांतपाल सहित पीबीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ गुंजन सोनी, जिला अस्पताल अधीक्षक डॉ सुनील हर्ष, दानदाता परिवार से मनीष चमड़िया एवम क्लब अध्यक्ष रोटे गोपाल अग्रवाल और सचिव रोटे सुनील चमड़िया ने किया। प्रकल्प पर कुल लागत लगभग 8 लाख आई है।

क्लब अध्यक्ष रोटे गोपाल अग्रवाल ने बताया कि इन तीन प्रकल्प पर फ़िलहाल 20 लाख रुपये क्लब साथीयों और दानदाताओं के सह्ययोग से कइयाँ जा चुका है। प्रांतपाल राहुल श्रीवास्तव की अनुशंसा पर क्लब शीघ्र ही स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए महिला सिलाई प्रशिक्षण केंद्र हेतु प्रयासरत है। रोटरी रॉयल्स के सेवा प्रकल्प की पधारे सभी अतिथियों एवम वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भरपूर सराहना की।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *