रंगोलाई महादेव मन्दिर में गूंजी रुद्राभिषेक की ऋचाएं

रंगोलाई महादेव मन्दिर में गूंजी रुद्राभिषेक की ऋचाएं
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 25 फरवरी। रामेश्वर नाथ रंगोलाई महादेव मन्दिर में महाशिवरात्रि के महापर्व पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर नमका-चमका पूजा विधि से इत्र जल द्वारा महादेव का रुद्राभिषेक किया गया। संध्या काल में महादेव को छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित किया गया तथा आरती की गई।
मुख्य पुजारी बलदेव दास रंगा ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सम्पूर्ण मन्दिर परिसरमें सचेतन झांकियां श्रद्धालुओं के लिए प्रदर्शित की गई है तथा सजावट की गई है, लेकिन इस वर्ष पहली बार छप्पन भोग का प्रसाद भी महादेव को लगाया गया है। रुद्राभिषेक के अवसर पर डॉ. बीडी कल्ला, जनार्दन कल्ला, बी.जी. व्यास, रमण व्यास, अनिल कल्ला, बंशीधर व्यास, विट्ठल बिस्सा, कन्हैयालाल पवार, रमेश जोशी, हरिओम पुंज, नंदू ओझा एवं पार्टी सहित अनेक शिवभक्त उपस्थित थे। महाशिवरात्रि के दिन मन्दिर में जागरण का आयोजन होगा तथा चार याम की पूजा होगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

 

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *