सादुल स्पोर्ट्स स्कूल के साहिल और खुशीराम का राष्ट्रीय हॉकी टीम में चयन; रांची में दिखाएंगे दम

सादुल स्पोर्ट्स स्कूल के साहिल और खुशीराम का राष्ट्रीय हॉकी टीम में चयन; रांची में दिखाएंगे दम
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 21 जनवरी। बीकानेर के प्रतिष्ठित सादुल स्पोर्ट्स स्कूल के नाम एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई है। विद्यालय के दो होनहार छात्र खिलाड़ियों, साहिल और खुशीराम का चयन 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय हॉकी प्रतियोगिता (17 वर्ष आयु वर्ग) के लिए राजस्थान की टीम में हुआ है। यह चयन जिले के खेल जगत और विद्यालय परिवार के लिए बड़े गौरव की बात है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

अजमेर में हुआ कड़ा चयन परीक्षण
छात्रावास अधीक्षक विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु राजस्थान टीम का चयन परीक्षण 18 और 19 जनवरी को बन्दनवाड़ा (अजमेर) में आयोजित किया गया था। इस ट्रायल में प्रदेशभर से आए सैकड़ों प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने अपना कौशल दिखाया, जिनमें से साहिल और खुशीराम ने अपने बेहतरीन खेल कौशल, अनुशासन और तकनीक के दम पर चयनकर्ताओं को प्रभावित किया।

pop ronak

रांची में 25 जनवरी से सजेगा राष्ट्रीय मंच
हॉकी खेल सहायक गोविन्द पुरोहित ने जानकारी दी कि 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 31 जनवरी तक रांची (झारखंड) में किया जाएगा। साहिल और खुशीराम राजस्थान टीम के प्रमुख सदस्य के रूप में मैदान में उतरेंगे। उनकी इस सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत के साथ-साथ हॉकी प्रशिक्षक कैलाश दान और खेल सहायक गोविन्द पुरोहित के सटीक मार्गदर्शन को जाता है।

विद्यालय परिवार में खुशी की लहर
खिलाड़ियों के चयन की खबर मिलते ही सादुल स्पोर्ट्स स्कूल में जश्न का माहौल है। प्रधानाचार्य अजयपाल सिंह शेखावत, खेल प्रभारी मोहम्मद रफीक और खेल प्रशिक्षक मोहम्मद अरशद सहित पूरे स्टाफ ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी। विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया है कि ये दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय मंच पर न केवल राजस्थान बल्कि बीकानेर की खेल प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *