संतोष बांठिया बने महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के क्षेत्रीय सचिव

संतोष बांठिया बने महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के क्षेत्रीय सचिव
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 29 सितंबर। बीकानेर के संतोष बांठिया को महावीर इंटरनेशनल अपेक्स, जयपुर द्वारा वर्ष 2025-27 के लिए रीजन 5 के क्षेत्रीय सचिव के पद पर चयनित किया गया है। उनकी यह नियुक्ति अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जैन द्वारा की गई है।
संतोष बांठिया अनेक धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। क्षेत्रीय सचिव के तौर पर, उन पर बीकानेर क्षेत्र से सम्बंधित कार्यों के समन्वय और कुशल कार्यप्रणाली की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी रहेगी। उनकी इस नियुक्ति पर डॉ. जे. एस. मेहता, बच्छराज कोठारी, संतोष जैन, मनोज गुप्ता, नारायण चौपड़ा, अंकित बांठिया तथा अनेक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। थार एक्सप्रेस परिवार की तरफ से शुभकामनाएं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *