प्रलोभन के आगे नहीं डिगते जनवादी चेतना के लोकप्रिय कवि सरल विशारद

साझी विरासत, बीकानेर के तत्वावधान में जनवादी चेतना के जन कवि सरल विशारद का अभिनंदन समारोह शनिवार को आयोजित किया गया।
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 28 अक्टूबर। साझी विरासत, बीकानेर के तत्वावधान में जनवादी चेतना के जन कवि सरल विशारद का अभिनंदन समारोह शनिवार को आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के कोषाध्यक्ष कवि-कथाकार राजेन्द्र जोशी ने की तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व्यंगकार-सम्पादक डॉ. अजय जोशी थे तथा विशिष्ट अतिथि साहित्यकार राजाराम स्वर्णकार रहे।
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राजेन्द्र जोशी ने कहा की जनवादी चेतना को मुखर करने वाले जन कवि सरल विशारद जन-जन के लोकप्रिय कवि है, वह अपनी विचारधारा के प्रति सदैव सचेत रहते हैं और किसी भी प्रलोभन में डिगते नहीं है, जोशी ने कहा कि वरिष्ठ कवि सरल विशारद लोक के चितेरे रचनाकार और पाठको के हृदय में निवास करते हैं।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ अजय जोशी ने कहा की सरल जी कवि के साथ-साथ एक अच्छे संपादक के रूप में भी पहचाने जाते हैं, उनके मार्गदर्शन में वातायन पत्रिका देशभर में खासी चर्चित रही है। इस अवसर पर सरल विशारद ने कला, साहित्य और संस्कृति से संबंधित बीकानेर के इतिहास पर विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि राजाराम स्वर्णकार ने सरल विशारद के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा की नये रचनाकारों को साहित्य के अनुशासन को सीखने के लिए सरल जी से प्रशिक्षण लेना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन प्रेरणा प्रतिष्ठान के अध्यक्ष प्रेम कुमार व्यास ने किया। अतिथियो ने सरल जी का माल्यार्पण कर स्वागत और अभिनंदन किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *