निर्माण श्रमिकों की समस्याओं को लेकर सर्व कामगार सेवा संघ का प्रदर्शन

quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • कलक्टर को सौंपा 22 सूत्री मांग पत्र

बीकानेर,17 अप्रैल। भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिक कल्याण मंडल की योजनाओं में आ रही बाधाओं और श्रमिकों के लंबित भुगतानों को लेकर सर्व कामगार सेवा संघ ने आंदोलन का रुख अपनाया है। संघ के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को 22 सूत्री मांग पत्र सौंपकर श्रमिकों की बदहाली से अवगत कराया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

लंबित भुगतान और विभागीय सुस्ती पर नाराजगी

pop ronak

संघ के प्रदेश महामंत्री आर.एस. हर्ष ने बताया कि श्रम विभाग में संचालित योजनाओं के आवेदनों में तकनीकी और प्रशासनिक अड़चनों के कारण हजारों श्रमिक परेशान हैं। विशेष रूप से मृत्यु सहायता योजना के तहत पिछले चार वर्षों से ‘एफडी’ (FD) का भुगतान नामित व्यक्तियों को नहीं मिल पाया है। इसके चलते मृतक आश्रित रोजाना श्रम विभाग के चक्कर काटने को मजबूर हैं।

प्रमुख मांगें और सुझाव

संघ ने अपने मांग पत्र में निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है:

प्रक्रिया में सुधार: आवेदनों के ‘ऑटो रिजेक्ट’ होने की व्यवस्था बंद हो और अपील लगाने की समय सीमा समाप्त की जाए।

योजनाओं का पुनरुद्धार: ‘शुभ शक्ति योजना’ को पुनः शुरू किया जाए और प्रसूति सहायता राशि का भुगतान एकमुश्त किया जाए।

पेंशन और सुरक्षा: 60 वर्ष से अधिक आयु के निर्माण श्रमिकों के लिए मासिक पेंशन शुरू की जाए और सिलिकोसिस पीड़ित श्रमिकों को चिन्हित कर लाभ दिलाया जाए।

तकनीकी बदलाव: रिन्यूअल में नियोजक की जानकारी का अपडेशन शुरू हो, आवेदनों में ओटीपी अनिवार्य किया जाए और एलडीएमएस पोर्टल पर दस्तावेजों को डाउनलोड करने की पुरानी व्यवस्था बहाल की जाए।

आधार लिंक हटाना: निरस्त हो चुके पंजीयनों से अपलोड किए गए आधार और जन-आधार डेटा को सिस्टम से हटाया जाए।

मौके पर मौजूद रहे पदाधिकारी

ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदेश मंत्री धन्नादास, संगठन मंत्री सुभाष पुरोहित, प्रचार मंत्री कैलाश सारस्वत, जिला महामंत्री लक्ष्मण कुमावत और विधि सलाहकार पवन पुरोहित सहित राजू गहलोत, जितेंद्र सुथार, जगदीश शर्मा व रमेश चंद्र उपाध्याय जैसे कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

sesumo school
sjps