सर्व कामगार सेवा संघ, राजस्थान ने अनिल नायक को प्रदेश मंत्री पद से हटाया

सर्व कामगार सेवा संघ, राजस्थान ने अनिल नायक को प्रदेश मंत्री पद से हटाया
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 10 अक्टूबर। सर्व कामगार सेवा संघ, राजस्थान ने प्रदेश मंत्री अनिल नायक को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटा दिया है। यह कार्रवाई संघ के प्रदेश संरक्षक घनश्याम प्रजापत की अनुशंषा पर की गई है। इसके साथ ही, अनिल नायक द्वारा की गई किसी भी प्रकार की सिफारिश को तुरंत प्रभाव से निरस्त माना जाएगा।
पद से हटाने का कारण
संरक्षक घनश्याम प्रजापत को दूरभाष पर बार-बार यह शिकायत मिल रही थी कि अनिल नायक द्वारा गैर-निर्माण श्रमिकों को संघ के विधान के विरुद्ध जाकर सदस्य बनाया जा रहा था। संघ ने इस प्रकरण को संघ की अवहेलना मानते हुए यह कठोर कदम उठाया। कार्यालय आदेश पर प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित के हस्ताक्षर हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

वर्तमान कार्यभार और निर्देशों का पालन
कार्यवाहक: प्रदेश मंत्री का कार्यभार अगली नियुक्ति तक प्रदेश महामंत्री राम स्वरूप हर्ष वहन करेंगे। दस्तावेजों का निरस्तीकरण: संघ ने स्पष्ट किया है कि वास्तविक निर्माण श्रमिक को सत्यापित कर विभाग द्वारा संचालित रिन्यूवल एवं पंजीयन की योजनाओं के लिए जारी किया जाने वाला यूनियन प्रमाणपत्र (घोषणा पत्र-द), प्रदेशाध्यक्ष या प्रदेश महामंत्री के हस्ताक्षर से ही जारी होता है। यदि किसी आवेदन में इन दोनों में से किसी के भी हस्ताक्षर नहीं पाए जाते हैं, तो आवेदन को तुरंत प्रभाव से निरस्त कर दिया जाएगा। दस्तावेज जमा करने का आदेश: संघ ने अनिल नायक को आदेश दिया है कि उनके द्वारा बनाए गए सभी सदस्यों की सूची, रसीदों के साथ, संघ कार्यालय में अतिशीघ्र भेजकर पावती प्राप्त करें।

pop ronak
BC opening
खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *