स्कूल संचालक और शिक्षिका को अकेला पाकर आगबबूला हुए पति और भाई, कार्यालय में की मारपीट, पुलिस ने किया शांतिभंग में गिरफ्तार

जोधपुर के प्रतापनगर स्थित एक निजी विद्यालय में हंगामा
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

जोधपुर, 4 जून। प्रतापनगर स्थित एक निजी विद्यालय में उस समय हंगामा मच गया जब स्कूल संचालक और एक शिक्षिका को अकेले देखकर शिक्षिका के पति और भाई गुस्से से आगबबूला हो उठे। दोनों ने संचालक को कार्यालय में पकड़कर मारपीट की और उसके कपड़े तक फाड़ दिए। शिक्षिका व अन्य लोगों के हस्तक्षेप से बीच-बचाव किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपितों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

गर्मी की छुट्टियों में चल रहा था समर कैम्प का काम

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रतापनगर में स्थित स्कूल में गर्मी की छुट्टियों के चलते नियमित कक्षाएं बंद थीं। स्कूल संचालक नए सत्र की तैयारियों में जुटा था और एक शिक्षिका भी समर कैम्प से संबंधित कार्य के लिए स्कूल आई हुई थी। इस दौरान स्कूल परिसर में वे दोनों ही मौजूद थे। इसका ही संदेह शिक्षिका के परिजनों को हुआ और वो स्कूल पहुँच गए।

अचानक पहुंचे परिजन, संचालक से की बदसलूकी

कुछ देर बाद शिक्षिका का पति और भाई स्कूल में पहुंच गए और दोनों को अकेला देखकर बेकाबू हो गए। गुस्से में आकर उन्होंने स्कूल संचालक को कार्यालय में घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि दोनों ने संचालक के कपड़े भी फाड़ दिए। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और हालात को काबू में किया गया।

शिक्षिका ने दी शिकायत, एफआईआर नहीं

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और शिक्षिका के पति व भाई को गिरफ्तार कर शांतिभंग की कार्रवाई की। हालांकि अब तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई एफआईआर दर्ज नहीं करवाई गई है। शिक्षिका ने पुलिस को एक लिखित शिकायत दी है, जिसमें उसने परिजनों द्वारा धक्का-मुक्की व अनावश्यक हस्तक्षेप का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई शिकायतों और साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *