स्कूल के विद्यार्थियों ने मंच पर जीवंत किया

स्कूल के विद्यार्थियों ने मंच पर जीवंत किया
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

जयपुर/बीकानेर, 22 जनवरी। जयपुर के प्रतिष्ठित टैगोर ऑडिटोरियम में 20 जनवरी 2026 को आयोजित राज्य स्तरीय ‘संजीवनी समारोह’ में बीकानेर के श्री जैन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी नाट्य प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ओरियन ग्रीन्स द्वारा आयोजित इस समारोह में विजय कुमार शर्मा लिखित एवं भारत सिंह राजपुरोहित निर्देशित नाटक ‘अग्निपुत्री’ का मंचन किया गया, जिसने महिला सशक्तिकरण और विज्ञान के प्रति एक नई अलख जगाई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मिसाइल वुमन डॉ. टेस्सी थॉमस के जीवन पर आधारित

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

‘अग्निपुत्री’ नाटक भारत की प्रसिद्ध मिसाइल वैज्ञानिक डॉ. टेस्सी थॉमस के प्रेरणादायी जीवन से प्रेरित है। इस नाटक के मंचन का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करना और उन्हें अनुसंधान व नई खोजों के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रेरित करना था। मंच पर विद्यार्थियों ने दिखाया कि कैसे एक महिला वैज्ञानिक ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से अंतरिक्ष और रक्षा अनुसंधान के क्षेत्र में भारत का नाम वैश्विक पटल पर रोशन किया।

थिएटर संकाय के नन्हे कलाकारों ने जीता दिल

श्री जैन पब्लिक स्कूल के थिएटर संकाय के प्रतिभावान विद्यार्थियों—ममता व्यास, हर्षिता सेठिया, न्यासा बांठिया, कुसुम मूंड, प्रियल श्रीमाली, भुवेश पुरोहित, दिव्यांश भूरा, सक्षम शर्मा और सुहानी पुरोहित ने अपने अभिनय से डॉ. थॉमस के जीवन के विभिन्न पहलुओं को बखूबी निभाया। ओरियन ग्रीन्स जयपुर की डायरेक्टर सुनीता राठौर ने सराहना करते हुए कहा कि ‘अग्निपुत्री’ मनोरंजन के साथ-साथ वर्तमान पीढ़ी, विशेषकर लड़कियों के लिए एक जबरदस्त प्रेरणा देने वाला नाटक साबित हुआ।

विद्यालय स्तर पर भव्य अभिनंदन
विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता और राज्य स्तरीय मंच पर बीकानेर का मान बढ़ाने पर श्री जैन पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष विजय कोचर, सचिव सीए माणक कोचर और प्रधानाचार्या श्रीमती रूपश्री सिपानी ने हर्ष व्यक्त किया। शाला प्रबंधन द्वारा सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों का अभिनंदन किया गया और उन्हें भविष्य में भी कला एवं विज्ञान के क्षेत्र में निरंतर प्रगति करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *