विधि सत्संग संस्था में आरजेएस-2024 परीक्षा में चयनित आकांक्षा, पूनम, वेदांत, अदिति और सौरभ का हुआ सम्मान

विधि सत्संग संस्था में आरजेएस-2024 परीक्षा में चयनित का हुआ सम्मान
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

संवेदनशीलता से करें काम, गरीब को सुलभ हो न्याय- नारायण

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

चूरू, 28 अक्टूबर। हाल ही में हाईकोर्ट की ओर से घोषित परिणामों के अनुसार आरजेएस-2024 परीक्षा में चयनित चूरू के युवाओं का अग्रसेन नगर विधि सत्संग संस्था में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में सम्मान किया गया। इस दौरान नव चयनित अदिति फगेड़िया, आकांक्षा शर्मा, पूनम अग्रवाल, सौरभ बंसल, वेदांत शर्मा को सम्मानित किया गया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधि सत्संग परिवार के सदस्य सीजेएम नारायण प्रसाद ने नव चयनित युवाओं को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों की यह कोशिश होनी चाहिए कि हम अपना काम संवेदनशीलता और ईमानदारी के साथ करें और गरीब व जरूरतमंद व्यक्ति के लिए न्याय सुलभ हो। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विधि एवं न्याय के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों के सामने अनेक प्रकार की चुनौतियां हैं लेकिन हम अपनी मेहनत और निष्पक्षता से इन चुनौतियों को अवसरों में बदल सकते हैं। उन्होंने विधि के क्षेत्र में चूरू के उभरने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. प्रो. महावीर सिंह यादव ने जो सपना देखा था, वह आज फलीभूत हो रहा है।

विशिष्ट अतिथि एसीजेएम चंद्रशेखर पारीक ने कहा कि विधि एवं न्याय क्षेत्र की परीक्षाओं में चूरू के युवा लगातार सफलता अर्जित कर रहे हैं। यह केवल विधि अध्येताओं ही नहीं, अपितु समस्त युवाओं के लिए बेहद प्रेरणा देने वाली बात है। उन्होंने विधि क्षेत्र में चूरू के उभार के लिए लोहिया कॉलेज में प्रवक्ता रहे दिवंगत महावीर सिंह यादव का स्मरण किया और कहा कि निरंतर और एकाग्र प्रयास से हम किसी भी क्षेत्र में सफल हो सकते हैं। उन्होंने नव चयनितों से कहा कि सभी की फरियाद सुनें और स्वाध्याय को अपना मित्र समझें।

डीएलआर शुभकरण ने कहा कि विधि एवं न्याय के क्षेत्र में विधि सत्संग परिवार की ओर से किया जा रहा काम अद्भुत है। इन युवाओं की सफलता दूसरे युवाओं के लिए भी पथ-प्रेरक बनेगी और न केवल विधि अपितु सभी क्षेत्रों के युवाओं के लिए यह एक मील का पत्थर बनेगा।

एसएलओ महेंद्र सैनी ने सभी का स्वागत करते हुए संस्था की ओर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी और आयोजन की पृष्ठभूमि रेखांकित की। उन्होंने युवाओं को विधि क्षेत्र में कैरियर बनाने के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि यदि आप में लगन है और आप लक्ष्य के प्रति एकाग्र होकर प्रयास करेंगे तो दुनिया की कोई ताकत आपको सफल होने से नहीं रोक सकेगी।

इस दौरान सभी नव-चयनितों ने अपने संस्मरण साझा किए और गुरुदेव स्व. महावीर सिंह यादव का स्मरण करते हुए बेहतरीन मार्गदर्शन के लिए आरजेएस चंद्रशेखर पारीक व एसएलओ महेंद्र सैनी का आभार जताया। इस दौरान एडिशनल पीपी राजेश माटोलिया, एसएलओ अयूब खान, प्रशासनिक अधिकारी मुरारीलाल शर्मा, एसीजेएम अजय पूनिया, एलआईसी अधिकारी संतोष चांगल, आरती सामौर, देवेंद्र शर्मा, अधिवक्ता अभिषेक टावरी, मानसिंह सामौर, सीमा शर्मा सहित विधि एवं न्याय क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति एवं मीडियाकर्मी मौजूद रहे।

—

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *