बीकानेर में सात वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म , हुई लहुलहान

जोधपुर में नाबालिग के साथ रेप
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

बीकानेर , 14 जनवरी। बीकानेर के एक गांव में सात साल की बच्ची के साथ उसी के मामा ने दुष्कर्म किया है। पुलिस ने मामा को राउंड अप कर लिया है और पूछताछ की जा रही है। घटना छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र की है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने मीडिया को बताया कि नाबालिग लड़की को लेकर उसका मामा ही यहां पीबीएम अस्पताल पहुंचा था। जहां डॉक्टर्स ने भांप लिया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है।

pop ronak

पुलिस को सूचना मिली तो स्वयं एसपी अस्पताल पहुंच गईं। पुलिस को देखकर मामा वहां से भाग गया। बाद में बच्ची ने पुलिस को बताया कि वो अपने ननिहाल आई हुई थी। मामी बाजार चली गई तब मामा ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामा को राउंड अप कर लिया। उससे सख्ती के साथ पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। एसपी ने बताया कि लड़की की उम्र दस साल से कम है। अब पोक्सो एक्ट के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एसपी की ने की त्वरित कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलने के साथ ही एसपी तेजस्वनी गौतम स्वयं लड़की के पास पहुंच गईं। जब लड़की ने सारी बात बताई तो एसपी ने तुरंत पुलिस अधिकारियों को उसके मामा के पीछे लगा दिया, कुछ ही देर में उसे हिरासत में ले लिया गया। फिलहाल छत्तरगढ़ पुलिस इस पूरे मामले में ज्यादा जानकारी नहीं दे पा रही है। घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *