शिव मन्दिर प्रन्यास के त्रिवार्षिकी चुनाव सम्पन्न

सुरेश कुमार मित्तल अध्यक्ष व नलिन सारवाल सचिव निर्वाचित
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • सुरेश कुमार मित्तल अध्यक्ष व नलिन सारवाल सचिव निर्वाचित

बीकानेर, 15 सितम्बर। जय नारायण व्यास नगर स्थित शिव मन्दिर प्रन्यास के सत्संग भवन में प्रन्यास की प्रबन्ध कारिणी के त्रिवार्षिक चुनाव के लिए रविवार को प्रातः 11 बजे आम सभा की बैठक आहूत की गई लेकिन कोरम के आभाव में बैठक स्थगित की गई। जिसे पुनः 11ः30 आहूत की गई जिसमें एडवोकेट मनमोहन चौधरी को चुनाव अधिकारी बनाया गया व चुनाव कराये गए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुए जिसमें अध्यक्ष पद पर सुरेश कुमार मित्तल, उपाध्यक्ष पद पर हिमांशु शर्मा, सचिव पद पर नलिन कुमार सारवाल, उपसचिव पद पर दर्शन लाल भटेजा और कोषाध्यक्ष पद पर चोरूलाल मोदी निर्वाचित घोषित किए गए।सभी पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारी द्वारा शपथ दिलाई गई।

pop ronak

इस अवसर पर नारायण सिंह खींची, राजेन्द्र कुमार गर्ग, घनश्याम सिंह, दिनेश मित्तल, नरेश गुरेजा, विजय भटनागर, सतपाल, विवेक मित्तल, अशोक मारू, जगदीश कल्ला, प्रेम छींपा, महेन्द्र चौहान, आदि उपस्थित रहे।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *