एसजेपीएस – वर्ल्ड हेरिटेज डे पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक विरासत को जाना

एसजेपीएस - वर्ल्ड हेरिटेज डे पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक विरासत को जाना
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

बीकानेर , 18 जनवरी। विश्व विरासत दिवस’ की पूर्व संध्या पर श्री जैन पब्लिक स्कूल, बीकानेर में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। साथ ही विद्यार्थियों के लिए पांच टीमों (लोथल, कालीबंगा, हड़प्पा, साँची व धोलावीरा) के साथ प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम रखा गया जिसमें भारतीय एवं विश्व स्तर की सांस्कृतिक विरासत के बारे में महत्वपूर्ण एवं उपयोगी प्रश्न किए गए। प्रतिभागियों ने बड़े उत्साह से न सिर्फ प्रश्नों के उत्तर दिए अपितु उनके बारे में विस्तृत जानकारी को दर्शक दीर्घा में बैठे विद्यार्थीगण से सांझा की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

शाला की प्रधानाचार्या रूपश्री सिपानी ने सांस्कृतिक विरासत को मानव जाति के विकास का परिचय बताते हुए उसे सहेज कर रखने एवं आने वाली पीढ़ी को इसका महत्व बताने के लिए प्रेरित किया एवं शाला की ओर से विजेता टीमों लोथल (प्रथम) व कालीबंगा (द्वितीय) को हार्दिक बधाई देते हुए उत्साहवर्धन स्वरुप पुरस्कार, स्मृति चिन्ह एवं प्रशंसा पत्र भेंट किए।

pop ronak

प्रश्नोत्तरी के लिए प्रश्नों का चयन व कार्यक्रम का संचालन अध्यापक अब्दुल अज़ीज़ तथा नीलू सोलंकी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *