एसजेपीएस – विशेष प्रार्थना सभा और रंगारंग कार्यक्रम से हुआ शिक्षकों का सम्म्मान

एसजेपीएस - विशेष प्रार्थना सभा और रंगारंग कार्यक्रम से हुआ शिक्षकों का सम्म्मान
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर , 5 सितम्बर। प्रसिद्ध दार्शनिक, राजनेता और महान शिक्षाविद डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयन्ती पर शिक्षकों का सम्मान करने के उद्देश्य से श्री जैन पब्लिक स्कूल, बीकानेर में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में सद्विचार स्पीच कविता एवं गीत प्रस्तुत किए। लघु नाटिका के माध्यम से शिक्षक जीवन की चुनौतियाँ धैर्य और सफलता के क्रम को प्रस्तुत करते हुए अपने समस्त जीवन को विद्यार्थी समाज और राष्ट्र के निर्माण में अनवरत बनाए रखने के लिए कोटिश आभार व्यक्त किया।

pop ronak

इसके पश्चात शाला के सभागार में रंगारंग कार्यक्रम के साथ शिक्षकों का सम्म्मान किया। इस अवसर पर शाला की प्रधानाचार्या रूपश्री सिपानी ने विद्यार्थियों की प्रस्तुति व स्नेहिल सम्मान की सराहना करते हुए शिक्षक शिक्षार्थी की उज्ज्वल छवि को परंपरागत रूप से बनाए रखने हेतु प्रेरित किया।

शालाध्यक्ष विजय कुमार कोचर ने गुरु- शिष्य की मर्यादा, निष्पक्ष व्यवहार एवं पवित्र रिश्ते में भावनात्मक सामंजस्य को बनाए रखने हेतु शिक्षकों को प्रेरित किया।

सचिव सीए माणक कोचर व सीईओ सीमा जैन ने विद्यार्थियों के आधारभूत निर्माताओं को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *