एसकेआरएयू- सखी मिल्क प्रबंधन अधिकारियों ने एमबीए स्टूडेंट्स से किया इंडस्ट्री एकेडमिया संवाद

एसकेआरएयू- सखी मिल्क प्रबंधन अधिकारियों ने एमबीए स्टूडेंट्स से किया इंडस्ट्री एकेडमिया संवाद
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 19 दिसंबर। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कृषि व्यवसाय प्रबंधन संस्थान (आईएबीएम) में सखी महिला मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारियों ने एमबीए विद्यार्थियों से इंडस्ट्री एकेडमिया संवाद किया। संस्थान के वरिष्ठ प्रबंधक श्री रणजीत सिंह, मानव संसाधन विकास प्रबंधक श्री पंकज कुमार और कोलायत क्षेत्र प्रभारी और संस्थान के पूर्व छात्र श्री जसवंत सिंह भाटी ने विद्यार्थियों को कृषि व्यवसाय और कृषि विकास के मुख्य सुझाव दिए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

संस्थान की प्लेसमेंट अधिकारी डॉ अदिति माथुर ने अधिकारियों का स्वागत किया। विद्यार्थियों ने कॉपरेटिव और दुग्ध व्यवसाय से जुड़े प्रश्न भी पूछे।संस्थान के मीडिया प्रभारी श्री विवेक व्यास ने कार्यक्रम संयोजन किया। डॉ अमित शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित दिया। विदित है कि स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय का कृषि व्यवसाय प्रबंधन संस्थान ( आईएबीएम) अपनी स्थापना से लेकर अब तक 25 वर्षों में सौ फीसदी प्लेसमेंट के लिए विख्यात है।

pop ronak
BC opening
खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *