कला मर्मज्ञ दामोदर तंवर को श्रीमती कमला रंगा सृजन सेवा सम्मान 13 को अर्पित होगा

कला मर्मज्ञ दामोदर तंवर को श्रीमती कमला रंगा सृजन सेवा सम्मान 13 को अर्पित होगा
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
बीकानेर, 12 अक्टूबर। प्रज्ञालय संस्थान एवं श्रीमती कमला लक्ष्मीनारायण रंगा ट्रस्ट द्वारा नगर की साहित्य, कला रंगकर्म एवं समाजसेवा के क्षेत्र की प्रतिभाओं का सम्मान समय-समय पर किए जाने की एक समृद्ध परंपरा है। इसी के तहत  13 अक्टूबर 2024 वार रविवार को सांय 8 बजे लक्ष्मीनारायण रंगा सृजन सदन में सम्मान समारोह आयोजित होगा।
कार्यक्रम के संयोजक वरिष्ठ साहित्यकार कमल रंगा ने बताया कि  इस बार प्रदेश एवं देश के ख्यातनाम कला  मर्मज्ञ, साफा पाग-पगड़ी कला विशेषज्ञ एवं देश की ख्यातनाम संस्था स्पीक मेकै के राष्ट्रीय समन्वयक एवं राज्य सचिव दामोदर तंवर को उनकी कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में दी गई उल्लेखनीय सेवाओं के साथ निःशुल्क पाग पगड़ी एवं साफा बंधाई करने पर ‘श्रीमती कमला रंगा सृजन-सेवा सम्मान-2024’ अर्पित किया जाएगा।
कार्यक्रम प्रभारी आशानंद कल्ला ने बताया कि इस भव्य सम्मान समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी एवं संस्कृतिकर्मी शंकरलाल तिवाड़ी करेंगे एवं भव्य सम्मान समारोह के विशिष्टि अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी भैरू रतन छंगाणी होंगे। कार्यक्रम का संचालन हनुमान आचार्य करेंगे। कल्ला ने बताया कि सम्मान स्वरूप दामोदर तंवर को साफा, अर्पणा, माला, प्रतिक चिह्न एवं सम्मान पत्र अर्पित किया जाएगा।
sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *