बालिकाओं की सुरक्षा के लिए सामाजिक जागरूकता जरूरी -डॉ. अर्पिता गुप्ता

बालिकाओं की सुरक्षा के लिए सामाजिक जागरूकता जरूरी -डॉ. अर्पिता गुप्ता
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 2 अक्टूबर। नापासर रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट से जुड़ी छात्राओं के लिए बालिका सुरक्षा जागरूकता विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। संस्थान डायरेक्टर दिनेश जैन ने कहा इस कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को जागरूक कर अपराध से बचाना है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता समाजसेवी डॉ.अर्पिता गुप्ता ने कहा बालिकाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों की रोकथाम समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी काे जागरूक होना होगा। सामाजिक, पारिवारिक और व्यक्तिगत जिम्मेदारी व जागरूकता जरूरी है साथ ही बालिकाओं से सोशल साइट्स के उपयोग के समय बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया।

pop ronak
BC opening

इस अवसर पर बालिकाओं ने विभिन्न मनमोहन व भावनात्मक सांस्कृतिक नृत्य गायन अभिनय की प्रस्तुतियां दे महिला सुरक्षा का संदेश दिया। इस अवसर पर फैकल्टी कोऑर्डिनेटर सना मिर्जा ने संस्थान द्वारा संचालित निशुल्क स्वरोजगार योजनाओं के बारे में बताया साथ ही छात्रों के निःशुल्क आवास व भोजन व्यवस्था की भी जानकारी दी।

ट्रेनर मोहिनी देवी ने कहा यहां बालिकाओं को प्रशिक्षित कर सर्टिफिकेट दिया जाता है जिससे वह आत्मनिर्भर बन सके। कार्यक्रम में विजेता रही सुमन सुथार, श्रेया सिंह,संगीता,खुशबू आदि को डॉ. अर्पिता गुप्ता द्वारा पुरस्कृत किया गया। सभी प्रतिभागियों को मेडल दिए गए।
कार्यक्रम में ज्योति सैनी, श्रीमती जया, सरिता कस्वां, प्रियंका छिपा आदि उपस्थित रहे|

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *