बीकानेर में ‘भजन सम्राट’ अनूप जलोटा की विशेष संगीत संध्या 16 दिसम्बर को

shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 10 दिसम्बर। सेवा और संस्कारों की परंपरा निभाने वाले मोहता परिवार ने एक बार फिर शहर के लिए विशेष पहल की है। मोहता आयुर्वेदिक चिकित्सालय और सेठ रामगोपाल गोवर्द्धन दास मोहता चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बीकानेर में पद्मश्री अनूप जलोटा की एक विशेष संगीत संध्या का भव्य आयोजन किया जा रहा है।                                 कार्यक्रम और व्यवस्थाएँ
दिनांक और समय: यह कार्यक्रम 16 दिसम्बर 2025 को सांय5 बजे से 8 बजे तक आयोजित होगा।स्थान: महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय (एमजीएसयू) के ऑडिटोरियम में यह नॉनस्टॉप संगीत संध्या होगी।प्रवेश: आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में प्रवेश केवल निःशुल्क प्रवेश-पत्र से ही मिलेगा। ऑडिटोरियम में लगभग 1000 दर्शकों के बैठने की विशेष तैयारी की जा रही है और परिसर को भव्य रूप से सजाया जाएगा।
प्रस्तुति: अनूप जलोटा अपनी सुमधुर आवाज में भजनों के साथ-साथ गजलें और गीत भी प्रस्तुत करेंगे। संगीत संध्या बिना किसी ब्रेक के नॉनस्टॉप चलेगी, जिसे बीकानेर की एक विशिष्ट सांस्कृतिक शाम के रूप में तैयार किया गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सेवा की 125 साल पुरानी परंपरा
मोहता परिवार, जो पिछले लगभग 125 वर्षों से समाज सेवा कर रहा है, बीकानेर ही नहीं बल्कि देश-दुनिया में अपने सेवा कार्यों के लिए जाना जाता है। परिवार स्व. मोतीलाल मोहता की सेवा विरासत को मोहता आयुर्वेदिक चिकित्सालय, मोहता धर्मशाला और मोहता रसायनशाला जैसी संस्थाओं के माध्यम से आगे बढ़ा रहा है। इस संगीत संध्या में शहर के सामाजिक, प्रशासनिक, राजनैतिक, उद्योग एवं चिकित्सा क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जा रहा है।पत्रकार वार्ता को मोहता रसायनशाला के जीएम (प्रोडक्शन) प्रमोद भट्ट, मैनेजर राजेंद्र गर्ग, फाइनेंशियल मैनेजमेंट हेड सीए जया रामपुरिया सहित ट्रस्ट और मैनेजमेंट के अन्य वरिष्ठ सदस्यों ने संबोधित किया।

pop ronak
kaosa
भीखाराम चान्दमल 15 अक्टूबर 2025
mmtc 2 oct 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *