साइबर जागरूकता पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया

साइबर जागरूकता पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 23 सितम्बर। श्री जैन कन्या पी.जी. महाविद्यालय मे आज रासेयो और साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन बीकानेर के तत्त्वावधान मे साइबर जागरूकता पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में साइबर क्राइम शाखा इंस्पेक्टर गोविंद व्यास ने बढ़ते साइबर क्राइम से कैसे बचा जाए, इसके बारे मे छात्राओं को अवगत कराया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

प्रोग्रामर शिव कुमार शर्मा ने साइबर ठगी के लिए ठग किन किन तरीको का प्रयोग करते है, इसकी महत्वपूर्ण जानकारी दी और ठगी का शिकार होने पर कहां संपर्क करें इससे सम्बंधित महत्वपूर्ण मोबाइल न. व लिंक भी शेयर किये।

pop ronak

प्राचार्य डा. संध्या सक्सेना ने मोबाईल के सही उपयोग और ऑनलाइन ठगी से सचेत रहने की बात कही।कार्यक्रम में रासेयो प्रभारी डा. राजेंद्र जोशी, अरुणा त्यागी सहित सभी संकाय सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विशाल सोलंकी ने किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *