आईसीएआई बीकानेर ब्रांच द्वारा किया गया खेल आयोजन

आईसीएआई बीकानेर ब्रांच द्वारा किया गया खेल आयोजन
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 28 नवम्बर। आईसीएआई बीकानेर ब्रांच द्वारा विद्यार्थियों का खेल महाकुंभ जिसे सीए ओलंपियनस का नाम दिया गया है, ब्रांच अध्यक्ष सीए राहुल पच्चीसीया ने बताया आगामी 4 दिन तक होने वाले इस खेल महाकुंभ में इंडोर व आउटडोर खेलों को सम्मिलित किया गया है आज करणी सिंह स्टेडियम में हुए मैचो में बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम और चेस जैसे खेल आयोजित किए गए।
सिकासा अध्यक्ष सीए मुकेश शर्मा ने बताया कि आउटडोर गेम्स जिसमे क्रिकेट और बास्केटबॉल गेम्स का आयोजन किया जा रहा है । आज करणी सिंह स्टेडियम में हुए मैचो में शतरंज(लड़कियां) विजेता – सिद्धि राठी, शतरंज(लड़के) विजेता – रजत राज सोनी, कैरम (लड़कियां) विजेता – सिद्धि राठी, कैरम (लड़के) विजेता – मिहिर बोथरा, टेबल टेनिस (लड़कियां) विजेता – समीक्षा मित्तल, टेबल टेनिस (लड़के) विजेता- राघव झंवर, बैडमिंटन एकल (लड़कियां) विजेता – समीक्षा मित्तल, बैडमिंटन एकल (लड़के) विजेता- कुश सेठिया, बैडमिंटन डबल्स (लड़कियां) विजेता – समीक्षा मित्तल और ईशा, बैडमिंटन डबल्स (लड़के) विजेता – कुश सेठिया और सुमित जोशी रहे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

चार दिवसीय इस खेल प्रतियोगिता के प्रति सीए विद्यार्थियों में खासा उत्साह है सभी विद्यार्थी भारी संख्या में इसमें भाग ले रहे हैं। आईसीएआई बीकानेर ब्रांच ने इस खेल महाकुंभ के लिए भव्य आयोजन किया है जहां आज और कल के खेल करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित हो रहे हैं वही क्रिकेट प्रतियोगिता रेलवे ग्राउंड में आयोजित की जाएगी। ब्रांच अध्यक्ष सीए राहुल पच्चीसीया व सिकासा अध्यक्ष का सीए मुकेश शर्मा ने आज हुई प्रतियोगिता में विजेता रहे विद्यार्थियों को बधाई दी वह उन्हें प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता 29 नवंबर तक चलेगी।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *