अक्षय तृतीया पर बाल-विवाह रोकें, ‘ऐकला चलो ‘ से करें पहल -एसजेपीएस

अक्षय तृतीया पर बाल-विवाह रोकें, 'ऐकला चलो ' से करें पहल -एसजेपीएस
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

बीकानेर , 08 मई। भारतीय समाज में शादियों के लिए अबूझ सावों का पर्व अक्षय तृतीया और भारत के प्रथम नोबेल पुरस्कार प्राप्त विश्व प्रसिद्ध कवि, उपन्यासकार कहानीकार, लेखक, समाज सुधारक, शिक्षक एवं दर्शन शास्त्री, ठाकुर रविंद्र नाथ टैगोर की जयन्ती पर श्री जैन पब्लिक स्कूल, बीकानेर ने विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन कर संगीत एवं नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इसके माध्यम से समाज में फैली बाल-विवाह जैसी कुरीति को मिटाने तथा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल करने के लिए रविंद्र नाथ टैगोर के ऐकला चलो रे! के संदेश को अमल में लाने हेतु प्रेरित किया।

pop ronak

इस अवसर पर पधारे फोटो पत्रकार दिनेश गुप्ता ने विद्यार्थियों के आकर्षक प्रस्तुति की फोटोग्राफी की तथा विद्यार्थियों को बाल विवाह के दुष्प्रभाव के बारे में बताते हुए अक्षय तृतीया का पर्व सौहार्द व उल्लास के साथ मनाने का संदेश दिया।

शाला की प्रधानाचार्या रूपश्री सिपानी ने अक्षय तृतीया पर सावधानीपूर्वक पतंगबाजी का आनंद लेने, बढ़ती गर्मी पर सावधानी बरतने तथा आसपास होने वाले बाल-विवाह को रोकने में सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *