जिला अस्पताल में पौने पांच किलो वजनी बच्चे की हूई सफल डिलीवरी

जिला अस्पताल में पौने पांच किलो वजनी बच्चे की हूई सफल डिलीवरी
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • डॉ. मोनिका रंगा एवं उनकी टीम के चिकित्सकीय देखरेख में जच्चा एवं बच्चा दोनों स्वस्थ
  • प्राचार्य डॉ. सोनी एवं अधीक्षक डॉ. हर्ष ने चिकित्सकों की टीम को दी बधाई
  • आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत निःशुल्क हुआ प्रसव

बीकानेर, 21 नवम्बर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी द्वारा शहरी क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार हेतु लिए गए निर्णयों से अब शहरी परकोटे की जनता को भी लाभ मिलने लगा है जिसके परिणाम धीरे धीरे सामने आ रहे है, इसी क्रम में पुरानी गजनेर रोड़ स्थित एस.डी.एम. जिला राजकीय चिकित्सालय में एक गर्भवती महिला ने सिजेरियन ऑपरेशन के बाद पौने पांच किलो वजनी बच्चे को जन्म दिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पीएमओ एवं अधीक्षक डॉॅ. सुनील हर्ष ने बताया कि संभवतः पहली बार इतने वजन वाले मैक्रोसोमिक बच्चे का जन्म जिला अस्पताल में हुआ है । स्त्री एवं प्रसूती रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनिका रंगा एवं उनकी टीम की चिकित्सकीय देखरेख में यह सफल डिलीवरी संभव हो पायी है, डॉ. मोनिका ने बताया कि गर्भवती महिला को विवाह के 11 वर्ष पश्चता गर्भधारण हुआ, बुधवार को आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत महिला को भर्ती कर उपचार प्रारम्भ किया गया लेकिन नॉर्मल डिलीवरी नहीं होने पर निःशुल्क ऑपरेशन कर प्रसव करवाया गया, ऑपरेशन के बाद बच्चे का वजन पौने पांच किलो रिकॉर्ड किया गया। अब गर्भवती महिला और बच्चा दोनों स्वस्थ है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

यह टीम रही ऑपरेशन में शामिल
स्त्री एवं प्रसूती रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनिका रंगा, निश्चेतन विशेषज्ञ डॉ. गौरव जोशी, नर्सिंग ऑफिसर इंद्रपाल, सुदेश तथा सुमन का इस जटिल ऑपरेशन के दौरान विशेष सहयोग रहा।

नर्सरी में लगातार हो रही नवजात की मॉनिटरिंग
जिला अस्पताल के नवजात एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष पुष्करणा ने बताया कि सामान्य तौर पर बच्चे का जन्म के समय वजन 2.5 किलो होता है, शुगर से पीडीत महिला के बच्चे का वजन अक्सर अधिक होता है लेकिन इस केस में महिला और बच्चे दोनों के मधुमेह रिपोर्ट नहीं हूई । पौने पांच किलो वजनी नवजात बच्चे का उपचार फिलहाल जिला अस्पताल की नर्सरी में किया जा रहा है, और निरंतर उसके स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग की जा रही है।

प्राचार्य एवं अधीक्षक ने दी बधाई
एसपी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी एवं जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी एवं अधीक्षक डॉ. सुनिल हर्ष ने ऑपरेशन करने वाली टीम को बधाई देते हुए कहा की जिला अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का निरंतर सुधार किया जा रहा है, जिला अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी विभिन्न योजनाओं में आमजन लाभान्वित हो रहे है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *