सुड़सर उपडाकघर विवाद का पटाक्षेप ,ग्रामीणों का धरना समाप्त

सुड़सर उपडाकघर विवाद का पटाक्षेप ,ग्रामीणों का धरना समाप्त
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • केंद्रीय मंत्री मेघवाल के हस्तक्षेप के बाद यथास्थान चलेगा कार्यालय

बीकानेर (श्रीडूंगरगढ़), 11 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के सुड़सर गांव में उपडाकघर के स्थान परिवर्तन को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहा गतिरोध बुधवार को समाप्त हो गया। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के प्रभावी हस्तक्षेप और निर्देशों के बाद विभाग ने उपडाकघर को उसके पूर्व निर्धारित (पुराने) स्थान पर ही यथावत संचालित करने के लिखित आदेश जारी कर दिए हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने निभाया वादा
भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने संघर्ष समिति को सरकार द्वारा जारी लिखित आदेश की प्रति सौंपी। गौरतलब है कि 10 दिन पूर्व पंचारिया ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया था कि कागजी कार्रवाई में थोड़ा समय लगेगा और जल्द ही सकारात्मक परिणाम आएगा। जिलाध्यक्ष ने लगातार केंद्रीय मंत्री मेघवाल के संपर्क में रहकर जनभावनाओं से अवगत कराया।

pop ronak

केंद्रीय मंत्री ने फोन पर दी बधाई
धरना समाप्त करवाने के दौरान जिलाध्यक्ष ने मोबाइल फोन के माध्यम से ग्रामीणों की बात केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से करवाई। मंत्री मेघवाल ने सभी ग्रामीणों और संघर्ष समिति के सदस्यों को आदेश जारी होने की बधाई दी और कहा कि जनहित के कार्यों में सरकार सदैव जनता के साथ है। मंत्री जी के आश्वासन और लिखित आदेश मिलने के बाद ग्रामीणों ने खुशी के साथ अपना धरना समाप्त कर दिया।

क्षेत्र में खुशी की लहर
सुड़सर सहित आसपास के गांवों में इस निर्णय से उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों ने केंद्रीय मंत्री मेघवाल की संवेदनशीलता के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही, जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, क्षेत्रीय विधायक और संघर्ष समिति के सदस्यों के सामूहिक प्रयासों की भी सराहना की गई।

इस अवसर पर उपस्थित रहे:
कार्यक्रम के दौरान देहात जिला महामंत्री दिलीप सिंह आडसर, सोशल मीडिया संयोजक पवन स्वामी, बजरंग सारस्वत, पूर्णाराम गोदारा, भंवर भादू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *