आधार यूनिवर्सल क्लाइंट कार्यशाला का आयोजन

आधार यूनिवर्सल क्लाइंट कार्यशाला का आयोजन
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 11 मार्च। पंचायत समिति बीकानेर में बुधवार को एक दिवसीय आधार यूनिवर्सल क्लाइंट कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के अतिरिक्त निदेशक सत्येन्द्र सिंह राठौड़ ने किया।
कार्यशाला में जिले के विभिन्न रजिस्ट्रार संस्थानों-डीओआईटी, बैंक, पोस्ट ऑफिस तथा आईसीडीएस आदि के आधार ऑपरेटर उपस्थित रहे। इस दौरान यूआइडीएआइ के क्षेत्रीय कार्यालय जयपुर से सहायक प्रबंधक श्री आशुतोष कुमार ने बताया कि आधार यूनिवर्सल क्लाइंट, यूआईडीएआई द्वारा विकसित एक विशेष सॉफ्टवेयर है। इसके माध्यम से ऑपरेटर आमजन की डेमोग्राफिक डिटेल्स जैसे नाम, पता, मोबाइल नंबर और ईमेल आदि को प्रभावी ढंग से अपडेट कर सकते हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यशाला का संचालन मास्टर ट्रेनर हितेश गज्जर ने किया। उन्होंने उपस्थित आधार ऑपरेटरों को यूनिवर्सल क्लाइंट की तकनीकी जानकारी एवं उपयोग की प्रक्रिया समझाई। कार्यक्रम में एनालिस्ट-कम-प्रोग्रामर गौरव भाटिया, प्रोग्रामर गिरीश कुमार सोनी, प्रमोद शर्मा सहित विभागीय स्टाफ मौजूद रहा।

pop ronak
sjps
sesumo school

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *