पान मसाला कंपनी के मालिक की बहू का सुसाइड: कौन हैं कमल किशोर , कितनी है नेटवर्थ

पान मसाला कंपनी के मालिक की बहू का सुसाइड: कौन हैं कमल किशोर , कितनी है नेटवर्थ
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

कानपुर, 25 नवंबर । भारत के शीर्ष पान मसाला ब्रांडों में से एक कमला पसंद (Kamla Pasand) और राजश्री (Rajshree) कंपनी के मालिक कमल किशोर चौरसिया की बहू दीप्ति चौरसिया (40) ने मंगलवार शाम दिल्ली के वसंत विहार स्थित अपने आवास पर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे उद्योग जगत में हड़कंप मच गया है।
आत्महत्या और विवाद का कारण
खबरों के मुताबिक 25 नवंबर को दीप्ती चौरसिया का शव चुनरी से लटकी हुई मिली थी। मौके जब पुलिस पहुंची तो दिल्ली पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें दीप्ति ने प्यार और भरोसे के टूटने की बात लिखी है, लेकिन किसी पर सीधे तौर पर कोई आरोप नहीं लगाया है। हालांकि, खबर है कि दीप्ति का उनके पति हरप्रीत चौरसिया के साथ विवाद चल रहा था। दीप्ति और हरप्रीत की शादी 2010 में हुई थी, और उनका एक 14 साल का बेटा भी है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पारिवारिक विवाद: प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरप्रीत चौरसिया ने दो शादियाँ कर रखी हैं, और उनकी दूसरी पत्नी कथित तौर पर दक्षिण भारत के फिल्मों की अभिनेत्री है। इसी वजह से दीप्ति और हरप्रीत के रिश्तों में खटास चल रही थी।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

स्वजनों का आरोप: मृतका दीप्ति के स्वजनों ने ससुराल पक्ष पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। वसंत विहार पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है।दीप्ति के परिवार वालों ने लिखित में कमल किशोर के परिवार के खिलाफ शिकायत दी है और मामले की गहन जांच की मांग की है।

कौन हैं कमल किशोर चौरसिया?
कमल किशोर चौरसिया मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर (फीलखाना) के रहने वाले हैं। वह अपने भाई कमलाकांत चौरसिया के साथ कंपनी के संस्थापक हैं। 80 के दशक में सड़क किनारे एक छोटी सी गुमटी में पान मसाला बेचने से शुरुआत करने वाले कमलाकांत और कमल किशोर ने मिलकर गुटखा के कई बड़े ब्रांड स्थापित किए।

कंपनी का टर्नओवर: 1973 में रजिस्टर्ड हुई इस कंपनी का वर्तमान टर्नओवर अरबों रुपये में है। कंपनी अब केवल पान मसाला ही नहीं, बल्कि लोहा और अन्य उत्पादों के क्षेत्र में भी काम कर रही है।

नेटवर्थ और विवाद: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कमल किशोर चौरसिया हजारों करोड़ रुपये के मालिक हैं, जिससे उन्हें देश के अरबपतियों में गिना जाता है। वह पहले भी चर्चा में आ चुके हैं जब उनकी कंपनी पर 147 करोड़ रुपये की एक्साइज ड्यूटी चोरी के आरोप लगे थे।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *