भगवान धन्वंतरी मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा

राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र, गंगाशहर रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर ’’सुंदरकांड पाठ’’ का आयोजन
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 20 जनवरी। राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र, गंगाशहर रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर ’’सुंदरकांड पाठ’’ का आयोजन कर रहा है। जहां केन्द्र की चिकित्सा अधिकारी डाॅ. वत्सला गुप्ता ने बताया कि- राम जन्म भूमि के पवित्र स्थल अयोध्या में इस मंदिर का निर्माण सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व रखता है वहीं यह भारत के इतिहास में यह एक महत्वपूर्ण, पावन और परिवर्तनकारी घटना भी है।
डाॅ. गुप्ता ने बताया कि- सोमवार 22 जनवरी 2024, पौष शुक्ल पक्ष द्वादशी विक्रम संवत् 2080 प्रातः 8ः30 बजे से भगवान धन्वंतरी मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन रखा गया है, और सभी जनमान्यगण इस उत्सव मे भाग लेवें पाठ में अपनी उपस्थिति देवें ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

केन्द्र के मंत्री बनवारी लाल शर्मा ने बताया की पूरा देश माननीय प्रधानमंत्री मोदी के आग्रह पर घर-घर दीपोत्सव मना रहा है। वहां केन्द्र में 18 से 20 जनवरी तक ’’स्वच्छता अभियान’’ चलाया गया तथा 22 जनवरी 2024 को रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर केन्द्र में विशिष्ट पूजा अर्चना के साथ सुंदरकांड पाठ एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया है। इस पवित्र राममय एवं ऐतिहासिक दिवस को मंगलकामना व समर्पित भावों से सफल बनावें।

pop ronak
BC opening

 

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *