सर्दी से बचाव हेतु स्कूल में बच्चों को स्वेटर वितरित

सर्दी से बचाव हेतु स्कूल में बच्चों को स्वेटर वितरित
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

देशनोक , 17 दिसम्बर। रामप्रताप हनुमानदास मूंधड़ा चैरिटेबल ट्रस्ट देशनोक बीकानेर द्वारा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नायक मौहल्ला, राजीव नगर में नौनिहालों को सर्दी से बचाव हेतु स्वेटर वितरित की गयी | इस पुनीत कार्यक्रम में भामाशाह एवं ट्रस्टी देशनोक नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश मूंधड़ा और ट्रस्ट सदस्या श्रीमती सरिता मूंधड़ा ने कक्षा एक से पांच के 71 नौनिहालों को स्वेटर वितरित की |

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस अवसर पर संकुल संदर्भ केन्द्र प्रभारी प्राचार्य रमेश ओझा, व्याख्याता मोहनलाल चौधरी, एसडीएमसी सदस्य हंसराज स्वामी, प्रधानाध्यापक भागीरथ चौधरी,शिवशंकर गोदारा,नीना सैनी,रणवीर स्वामी, कविता आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे |

pop ronak

विद्यालय के अध्यापक शिवशंकर गोदारा ने भामाशाहों को प्रेरित कर नन्हे मुन्ने गरीब विद्यार्थियों को स्वेटर वितरण करवाया | शिवशंकर गोदारा पूर्व में भी अनेक भामाशाहों को प्रेरित कर विद्यालय एवं विद्यार्थियों हेतु निरन्तर सुविधाएं प्रदान करवा चुके है | कार्यक्रम के अन्त में इस पुनीत कार्य हेतु विद्यालय स्टाफ द्वारा भामाशाह एवं ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *