शिक्षक संघ (शे) जिला कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन

बीकानेर में कल मनेगा 'सुशासन दिवस
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर , 06 जनवरी। राजस्थान शिक्षक संघ (शे) बीकानेर की जिला कार्यकारिणी की बैठक संगठन कार्यालय में सम्पन्न हुई. बैठक में दिनांक 17 व 18 जनवरी को 61 वें प्रान्तीय शैक्षिक सम्मेलन गंगानगर में जिले के शिक्षकों की सहभागिता, तबादले नहीं खोलने,विभिन्न संवर्गों की पदोन्नति,समायोजन में की गड़बड़ियों आदि मुद्दों को लेकर आयोजित होगा।
जिला मंत्री महेंद्र भंवरिया ने बताया की प्रान्तीय सम्मेलन में जिले के सभी शिक्षकों से गंगानगर में अधिकाधिक संख्या में सहभागिता करने का आह्वान किया गया। जिला अध्यक्ष सुरेन्द भाटी ने कहा कि वर्तमान में शिक्षा विभाग को छोड़कर अन्य सभी विभागों में तबादले खोले गये है। इस पर रोष प्रकट करते हुए आगामी समय में आन्दोलन का रुख अख्तियार करने का फैसला लिया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

प्रदेश मंत्री संजय पुरोहित ने कहां की विभिन्न संवर्गों की बकाया पदोन्नति जल्द करने , अधिशेष शिक्षकों के समायोजन में दिशा निर्देशो की पालना नहीं करने एवं शिक्षकों से जुडे़ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी। इन मुद्दों पर न्यायपूर्ण कार्यवाही नहीं करने पर आगामी समय में आन्दोलन की धार को तेज किया जाएगा। आज की बैठक में जयपाल कुकणा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेमेंद्र बाना,गणेश चौधरी मनीष ठाकुर,शहजाद अली, अरुण गोदारा, रविंद बिश्नोई,विजयसिंह,दीवान सिंह, आदि उपस्थित रहे |

pop ronak
sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *