बीकानेर व मांडोली नगर में ‘₹1/- प्रतिदिन सेवा योजना’ का 26वां सप्ताह संपन्न
बीकानेर व मांडोली नगर में '₹1- प्रतिदिन सेवा योजना' का 26वां सप्ताह संपन्न

मूक गोवंश को कराया हरा चारा व पौष्टिक आहार का सेवन


बीकानेर व मांडोली नगर, 05 अक्टूबर । समाज सेवा, जीवदया और मानवीय संवेदनाओं को समर्पित ‘₹1/- प्रतिदिन सेवा योजना’ के तहत सेवा संकल्प का 26वां सप्ताह रविवार को बीकानेर व मांडोली नगर में श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। योगिराज श्री विजय शांति सुरिश्वर जी महाराज साहेब की 83वीं पुण्यतिथि के पावन अवसर पर आयोजित इस साप्ताहिक कार्यक्रम में मूक गोवंश को हरा चारा, गुड़ व पौष्टिक आहार खिलाया गया।


दो प्रमुख गौशालाओं में एक साथ आयोजित हुआ सेवा कार्य
योजना के तहत इस बार सेवा कार्यों का विस्तार करते हुए दो प्रमुख स्थलों—गुरु श्री शांति गौशाला (मांडोली नगर, जालौर) तथा मुरली मनोहर गौशाला (भीनासर, बीकानेर) में एक साथ गोसेवा का आयोजन किया गया।
गुरु चालीसा पाठ के साथ शुरू हुआ आयोजन
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार प्रातः 09:00 बजे मांडोली नगर स्थित योगिराज श्री विजय शांति सुरिश्वर जी म.सा. के सुप्रसिद्ध मंदिर में गुरु चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। इसके पश्चात दोनों गौशालाओं में पहुंचे सेवा साथियों द्वारा वहां की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया तथा बेजुबान गोवंश को अपने हाथों से लापसी, हरा चारा, गुड़ और पौष्टिक आहार का ग्रास कराया गया।
सेवाभावी सदस्यों की रही सक्रिय सहभागिता
इस प्रेरणास्पद अभियान में मुख्य रूप से राजेश बोथरा, विजय बोथरा, पुखराज ललानी, गौतम पुगलिया, गौतम सिपानी, देवेन्द्र गोलछा, सीए विनोद पारख, प्रसन चंद पारख एवं कुमारी पलक पारख सहित अनेक गणमान्य जनों ने उपस्थित होकर अपनी सेवाएं दीं।
सीए विनोद पारख ने बताया कि सभी सेवा साथियों के अमूल्य सहयोग, निरंतर सहभागिता और शुभकामनाओं के बल पर ही ₹1 प्रतिदिन सेवा योजना का यह पवित्र अभियान 26वें सप्ताह में सफलतापूर्वक प्रवेश कर अनवरत आगे बढ़ रहा है।
