भक्तामर की साधना से आत्मचेतना और सकारात्मक ऊर्जा का जागरण

भक्तामर की साधना से आत्मचेतना और सकारात्मक ऊर्जा का जागरण
quicjZaps 15 sept 2025
  • मदुरै के दिगंबर जैन भवन में आयोजित हुआ हीलिंग सत्र

मदुरै, 05 अक्टूबर । जीतो मदुराई चैप्टर एवं जीतो लेडीज विंग के संयुक्त तत्वावधान में रविवार रात्रि गोमतीपुरम स्थित दिगंबर जैन भवन में ‘भक्तामर हीलिंग’ सत्र का भव्य आयोजन किया गया। रात्रि 7:30 से 10:00 बजे तक चले इस आध्यात्मिक सत्र में श्रद्धालुओं ने भक्तामर स्तोत्र के माध्यम से आंतरिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का गहरा अनुभव किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

दीप प्रज्वलन व नवकार महामंत्र से हुआ शुभारंभ

pop ronak

कार्यक्रम का शुभारंभ णमोकार महामंत्र के सामूहिक संगान एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। जीतो मदुराई चैप्टर के चेयरपर्सन हरीश गोलेछा, सचिव ललित गोलेछा, जीतो लेडीज विंग अध्यक्षा अमिता जैन एवं सचिव बबीता जैन ने दीप प्रज्वलित कर सत्र का विधिवत आगाज़ किया। अध्यक्षा अमिता जैन ने स्वागत भाषण दिया तथा सचिव बबीता जैन ने मुख्य वक्ता डॉ. सुमन पाटनी का परिचय प्रस्तुत किया।

भक्तामर स्तुति नहीं, आत्मिक जागरण की साधना: डॉ. सुमन पाटनी
मुख्य वक्ता डॉ. सुमन पाटनी ने भक्तामर स्तोत्र की आध्यात्मिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भक्तामर केवल एक स्तुति मात्र नहीं है, बल्कि यह आत्मचिंतन, भावशुद्धि एवं आत्मिक जागरण की अद्भुत साधना है। श्रद्धा और एकाग्रता के साथ इसके श्लोकों का उच्चारण मन को असीम स्थिरता प्रदान करता है। उन्होंने हीलिंग प्रक्रिया के माध्यम से उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रत्यक्ष साधना और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव कराया।

मुख्य वक्ता का सम्मान व अतिथियों के विचार

कार्यक्रम में दिगंबर जैन समाज के वरिष्ठजनों व जीतो पदाधिकारियों द्वारा डॉ. सुमन पाटनी का दुपट्टा ओढ़ाकर एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर बहुमान किया गया। इस अवसर पर राजेंद्र बगड़ा, अशोक जीरावला, सुनीता कोठारी एवं अलका पाटनी सहित अन्य गणमान्य जनों ने विचार व्यक्त करते हुए डॉ. पाटनी की सरल एवं प्रभावी प्रस्तुति की सराहना की।

विशाल उपस्थिति के बीच राष्ट्रगान के साथ समापन

कार्यक्रम का कुशल संचालन जीतो लेडीज विंग की उपाध्यक्ष शीना जैन ने किया, जबकि अंत में सचिव बबीता जैन ने धन्यवाद ज्ञापित किया। सामूहिक राष्ट्रगान के साथ सत्र का समापन हुआ। मीडिया प्रभारी अशोक जीरावला जैन ने बताया कि आयोजन में जीतो उपाध्यक्ष धीरज पारख, कोषाध्यक्ष प्रकाश जैन, नैना पारख सहित दिगंबर जैन समाज के अनेक वरिष्ठजन एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।