नवलेश्वर मठ में शिव शक्ति का संगम, चार प्रहर के अभिषेक से निखरा महादेव का दिव्य स्वरूप

नवलेश्वर मठ में शिव शक्ति का संगम, चार प्रहर के अभिषेक से निखरा महादेव का दिव्य स्वरूप
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 16 फरवरी। नत्थूसर बास स्थित ऐतिहासिक श्री नवलेश्वर मठ (श्री विवेकनाथ जी की बगेची) में महाशिवरात्रि का पावन पर्व आध्यात्मिक ऊर्जा और अगाध श्रद्धा के साथ मनाया गया। मठ के अधिष्ठाता एवं महंत श्री श्री 108 योगी शिवसत्यनाथ जी महाराज के पावन सान्निध्य में आयोजित इस महोत्सव में हज़ारों भक्तों ने महादेव के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। विद्वान पंडितों के आचार्यत्व और योगी विलास नाथ जी की गरिमामयी उपस्थिति में शास्त्रोक्त विधि-विधान से शिव आराधना संपन्न हुई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मठ के सेवादार नन्दकिशोर गहलोत ने बताया कि रविवार रात्रि 8 बजे से सोमवार तड़के 5 बजे तक चलने वाला ‘चार प्रहर अभिषेक’ इस महोत्सव का मुख्य आकर्षण रहा। मंदिर के पुजारी बाबा जुगलकिशोर ओझा, रामप्रसाद पुरोहित, लोकेश शर्मा, जीतू जोशी और गौरव बोहरा की टीम ने महादेव का अलौकिक और मनमोहक श्रृंगार किया, जिसे देख भक्त भाव-विभोर हो गए।

pop ronak

चार प्रहर की विशेष पूजा: दूध से मधु तक का दिव्य अभिषेक
महाशिवरात्रि की पूरी रात महादेव की विशेष सेवा का क्रम अनवरत चलता रहा। प्रत्येक प्रहर में भगवान शिव का अलग-अलग द्रव्यों से दिव्य अभिषेक किया गया।
प्रथम प्रहर: शुद्ध दुग्ध अभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की गई।
द्वितीय प्रहर: दधि (दही) अभिषेक से शांति और आरोग्य की प्रार्थना हुई।
तृतीय प्रहर: घृत (घी) अभिषेक द्वारा तेज और शक्ति का आह्वान किया गया।
चतुर्थ प्रहर: मधु (शहद) अभिषेक के साथ महाआरती संपन्न हुई।

अभिषेक के दौरान पूरा मठ परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘ॐ नमः शिवाय’ के जयकारों से गुंजायमान रहा, जिससे वातावरण पूरी तरह शिवमय हो गया।

मातृशक्ति की उमड़ी भीड़, ग्रामीण अंचलों से भी पहुँचे भक्त
महोत्सव में बीकानेर शहर के अलावा आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुँचे। विशेष रूप से मातृशक्ति की उपस्थिति उल्लेखनीय रही, जिन्होंने सपरिवार पूजन में भाग लिया। बगीची परिसर में दिन भर विशेष पूजा-अर्चना और भजनों का दौर चला। महोत्सव के समापन पर उपस्थित जनसमूह को विशेष प्रसाद वितरित किया गया। महंत शिवसत्यनाथ जी महाराज ने सभी भक्तों को आशीर्वाद देते हुए लोक-कल्याण और विश्व शांति की मंगलकामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *