बीकानेर में दीपोत्सव दीपावली मेले का भव्य समापन, विधायक जेठानंद व्यास ने किया अवलोकन; ‘धन्वंतरि सम्मान’ में प्रतिष्ठित डॉक्टर्स सम्मानित

'धन्वंतरि सम्मान' में प्रतिष्ठित डॉक्टर्स सम्मानित
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर। (समाचार डेस्क, 19 अक्टूबर 2025) बीकानेर में एडिटर एसोसिएशन ऑफ न्यूज पोर्टल्स और रोटरी क्लब रॉयल्स बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में 16 से 18 अक्टूबर तक आयोजित तीन दिवसीय दीपोत्सव दीपावली मेले का धनतेरस के अवसर पर सफलतापूर्वक समापन हुआ। मेले के अंतिम दिन ‘धन्वंतरि सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया, जिसमें विधायक जेठानंद व्यास ने शिरकत कर स्थानीय व्यापारियों की स्टॉल्स का अवलोकन किया। विधायक व्यास ने आयोजन समिति द्वारा स्थानीय व्यापारियों को मंच प्रदान करने की पहल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान की दिशा में एक मजबूत कदम बताया और आयोजन की जमकर प्रशंसा की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस अवसर पर सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र वर्मा, जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचिसिया, उद्यमी पियूष शांगारी सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। विधायक व्यास ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता उच्च चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है और डॉक्टर्स की कड़ी मेहनत से आमजन को स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ मिल रहा है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि बीकानेर में चिकित्सा क्षेत्र के अग्रणी डॉक्टर्स सेवारत हैं और वे बेहतर चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। समारोह में धन्वंतरि दिवस के उपलक्ष्य में आयुष (डॉ. रमेशचंद्र शर्मा , डॉ. राम अवतार शर्मा , डॉ. राजेंद्र प्रसाद शर्मा , डॉ. गौरीशंकर शर्मा , डॉ. देवकीशन सारस्वत , डॉ. वाचस्पति जोशी , डॉ. सुधांशु व्यास, डॉ. लक्ष्य बक्षी ), होम्योपैथिक (डॉ. मेघा व्यास, डॉ. राखी व्यास टीना, डॉ. पुनीत खत्री) और एलोपैथिक (डॉ. सुरेंद्र बेनीवाल, डॉ. संदीप गुप्ता, डॉ. पंकज टांटिया, डॉ. सौरभ पुरोहित सहित 21 डॉक्टर्स) क्षेत्र के प्रतिष्ठित डॉक्टर्स को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

pop ronak
BC opening

 

 

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *